भारत में अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भारतीय बाजार के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में भी रौनक देखने को मिलने वाली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आगामी कुछ महीनों में न सिर्फ भारतीय फिल्में रिलीज होंगी, ब्लकि कई हॉलीवुड फिल्में भी भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर घरेलू और विदेशी फिल्मों के बीच जबर्दस्त मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए, जानते हैं इस साल के बचे ढाई महीनों में कौन-कौन सी हॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
Upcoming Hollywood Films: अगले ढाई महीने में रिलीज होंगी ये हॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द वाइल्ड रोबोट'
यूनिवर्सल पिक्चर्स की क्रिस सैंडर्स द्वारा निर्देशित 'द वाइल्ड रोबोट' 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में लुपिता न्योंगो, पेड्रो पास्कल, कैथरीन ओहारा, बिल निघी, किट कॉनर, मैट बेरी, विंग रेम्स, मार्क हैमिल और स्टेफनी ह्सू जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक क्रिस सैंडर्स को 'द क्रूड्स एंड लिलो एंड स्टिच' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में 'द वाइल्ड रोबोट' जो यूनिट रोजम 7134 से है, एक जहाज के मलबे में दबा है, उसे द्वीप की चुनौतियों का सामना करते हुए दिखाया जाएगा।
'वेनम: द लास्ट डांस'
'वेनम: द लास्ट डांस' मार्वल और सोनी पिक्चर्स की आगामी फिल्म है, जिसमें टॉम हार्डी, चिवेटेल एजिओफोर, जूनो टेम्पल, राइज इफॉन्स, पैगी लू, अलाना उबाक और स्टीफन ग्राहम मुख्य भूमिका में हैं। केली मार्सेल के निर्देशकन वाली फिल्म की पटकथा हार्डी और मार्सेल की कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एवी अराद, मैट टोलमाच, एमी पास्कल, केली मार्सेल, टॉम हार्डी और हच पार्कर ने किया है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 25 अक्टूबर, 2024 को इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज करेगी।
'हेरेटिक'
'हेरेटिक' 2024 में रिलीज होने वाली एक अमेरिकी हॉरर थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को स्कॉट बेक और ब्रायन वुड्स ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में ह्यूग ग्रांट, सोफी थैचर और क्लो ईस्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 8 सितंबर, 2024 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब ये फिल्म 8 नवंबर, 2024 को भारतीय दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'हेयर'
यह एक आगामी अमेरिकी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण और निर्देशन रॉबर्ट जेमेकिस ने किया है। उन्होंने एरिक रोथ के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा भी लिखी है। इसकी कहानी रिचर्ड मैकगायर के 2014 में प्रकाशित ग्राफिक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स, रॉबिन राइट, पॉल बेट्टनी और केली रेली आदि नजर आने वाले हैं। 1 नवंबर, 2024 को सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म को भारत में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी एक स्थान और उसके निवासियों की घटनाओं को प्रदर्शित करती है, जो अतीत से लेकर भविष्य तक फैली हुई हैं।
Sidharth-Kiara: पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी? रोमांटिक फिल्म में करेंगे अभिनय!