{"_id":"68e29fe0def55928360d31c7","slug":"they-call-him-og-and-jolly-llb-3-box-office-collection-also-their-earning-2025-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OG VS Jolly LLB 3: वीकएंड पर भी नहीं बढ़ा ‘ओजी’ का कलेक्शन, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने दिखाया दम; जानें रविवार की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OG VS Jolly LLB 3: वीकएंड पर भी नहीं बढ़ा ‘ओजी’ का कलेक्शन, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने दिखाया दम; जानें रविवार की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:13 PM IST
सार
OG VS Jolly LLB 3 Box Office Collection: पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि अब वह फीकी पड़ती नजर आ रही है। इसके अलावा 'जॉली एलएलबी 3' अभी भी ठीक-ठाक कमाई करती दिख रही है। जानें कैसा रहा रविवार का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज रविवार यानी कि वीएकंड पर भी पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया। वहीं अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने अच्छी कमाई की। जानिए वीकएंड पर कैसा रहा दोनों फिल्मों का प्रदर्शन।
2 of 5
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : एक्स
दे कॉल हिम ओजी
साउथ अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' इस समय दर्शकों को सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। फिल्म ने आज रविवार को ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 4.07 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने शनिवार को 4.6 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि 'ओजी' ने ओपनिंग डे पर 63.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी।
3 of 5
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या रही फिल्म की कुल कमाई?
'दे कॉल हिम ओजी' फिल्म ने अभी तक 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 182.82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए, तो इसमें बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में हैं। फिल्म में पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में प्रियंका अरुल मोहन, श्रिया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास ने अहम रोल में हैं।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने आज रविवार यानी 17वें दिन अभी तक 2.09 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने शनिवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
'जॉली एलएलबी 3' में अरशद और अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
17 दिनों का कुल कलेक्शन
जॉली एलएलबी 3 की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 17 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 108.07 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।