फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror Comedy Franchise: इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने रचा सफलता का इतिहास, बनीं सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी

Mon, 10 Jun 2024 08:01 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 10 Jun 2024 08:01 PM IST
सार

आज हम इस लेख में बात करेंगे ऐसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों की, जो सफलता के बाद एक फ्रेंचाइजी में बदल गईं।
 

विज्ञापन
Thses are Top Horror Comedy Franchise including Kanchana Aranmanai Bhool Bhulaiyaa Stree
ये फिल्में बनीं सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में फिल्मों का एक बड़ा मार्केट है। हर साल यहां हजारों फिल्में बनती हैं और हर शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों की किस्मत निर्धारित की जाती है। इनमें से कुछ फिल्में दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पातीं। वहीं, कुछ फिल्में उनके दिल में घर कर जाती हैं। ऐसी फिल्में दर्शकों के मन पर इस तरह असर छोड़ जाती हैं कि दर्शक उनसे जुड़ से जाते हैं। इन फिल्मों का दर्शकों के साथ एक रिश्ता बन जाता है, जिसके बाद इन फिल्मों के कई भाग बनते हैं और सफल भी होते हैं। ऐसे में तब ये फिल्में महज फिल्में नहीं रहतीं, तब ये फिल्में एक फ्रेंचाइजी बन जाती है। आज हम इस लेख में बात करेंगे ऐसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों की, जो सफलता के बाद एक फ्रेंचाइजी में बदल गईं।


Bollywood Celebs: जब एक सितारे का ठिकाना बना दूसरे का आशियाना, एक ने खाली किया घर तो दूसरे ने किया प्रवेश

Thses are Top Horror Comedy Franchise including Kanchana Aranmanai Bhool Bhulaiyaa Stree
स्त्री पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

स्त्री (2017) 
यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म की हॉरर और कॉमेडी का तड़का दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण ग्रोवर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और राज एंड डीके ने मिल कर किया था। वहीं, फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक के जिम्मे था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत कामयाब साबित हुई थी। फिल्म की कामयाबी को देखते हुए निर्माताओं ने इसके अगले भाग का एलान कर दिया है, जो इस साल ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पहले भाग के सभी कलाकार वापसी कर रहे हैं। 
Kalki 2898 AD Trailer: अश्वत्थामा की मस्तिष्क मणि गाथा, दीपिका का ‘देवकी’ रूप और कथा कलियुग की काशी के भैरव की

Thses are Top Horror Comedy Franchise including Kanchana Aranmanai Bhool Bhulaiyaa Stree
अरनमनई 4 पोस्टर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

अरनमनई (2014)
अरनमनई फ्रेंचाइजी भी हॉरर कॉमेडी फिल्मों की बेहद लोकप्रिय श्रृंखला है। इसका पहला भाग अरनमनई साल 2014 में रिलीज हुआ था। यह तमिल भाषा में बनाई गई थी। फिल्म में हंसिका मोटवानी, विनय राय, राय लक्ष्मी आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म को सुंदर सी ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 करोड़ में बनी फिल्म ने 22 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की थी। फिल्म की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसे एक फ्रेंचाइजी में बदल दिया और इसके अब तक चार भाग रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का दूसरा भाग 'अरनमनई 2' साल 2016 में रिलीज हुआ और साल 2021 में इसका तीसरा भाग 'अरनमनई 3' रिलीज हुआ। इस साल मई 2024 में फ्रेंचाइजी का चौथा भाग अरनमनई 4 रिलीज हुआ, जिसमें तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना, सुंदर सी आदि कलाकार नजर आए। फिल्म ने तमिल और तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज हुई। 
इबिसा में पति सूरज के साथ रोमांटिक हुईं मौनी रॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
Thses are Top Horror Comedy Franchise including Kanchana Aranmanai Bhool Bhulaiyaa Stree
भूल भुलैया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया (2007)
यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, जबकि निर्माण टी सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, विद्या बालन, अमीषा पटेल, राजपाल यादव आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसे फ्रेंचाइजी बना दिया, जिसके तहत इसका अगला भाग  'भूल भुलैया 2' साल 2020 में रिलीज किया गया। इसमें कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। अब फिल्म की तीसरी कड़ी भूल भुलैया 3 की घोषणा भी की जा चुकी है। 
Esha Deol: भरत तख्तानी से तलाक के बाद एशा देओल ने मनाया लाडली बेटी का जन्मदिन, पोस्ट साझा कर लिखी यह बात

विज्ञापन
Thses are Top Horror Comedy Franchise including Kanchana Aranmanai Bhool Bhulaiyaa Stree
'कंचना 3' पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

कंचना (2007)
हॉरर कॉमेडी फिल्मों में  'कंचना' फ्रेंचाइजी का नाम काफी प्रमुखता से लिया जाता है। राघव लॉरेंस की यह फ्रेंचाइजी पिछले कुछ सालों में व्यावसायिक रूप से काफी सफल रही है। कंचना फ्रेंचाइजी की हर फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिला है। यह तमिल भाषा की बेहद सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसे 'मुनि' के नाम से भी जाना जाता है। 'मुनि' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राघव लॉरेंस, सरथकुमार, लक्ष्मी राय आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और इसके बाद फिर निर्माताओं ने इसका अगला भाग बनाने की निश्चय किया। 'मुनि' के बाद इस का अगला भाग 'मुनि 2' साल 2011 में रिलीज हुआ। इसे 'कंचना 2' के नाम से भी जाना जाता है, जिसकी सफलता के बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'कंचना 3' साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। अब निर्माता इसके चौथे भाग पर काम शुरू कर रहे हैं। 
अवनीत फिर से हुईं ट्रोल लोग बोले- उर्फी की नकल करना बंद कीजिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed