अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने सात साल पहले रियलिटी शो बिग बॉस के तमिल संस्करण की मेजबानी करके टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी। यह शो विजय टीवी पर आठ सीजन तक चला और इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है। अब इतने समय के बाद, कमल हासन ने मंगलवार को घोषणा की कि वे चैनल के साथ अपनी यात्रा से ब्रेक ले रहे हैं।
Kamal Haasan: कमल हासन ने छोड़ा 'बिग बॉस तमिल', नोट साझा कर किया वजह का खुलासा, निराश हुए प्रशंसक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मंगलवार को जारी एक बयान में कमल हासन ने कहा कि वे विजय टीवी के साथ होस्ट के तौर पर अपनी कमिटमेंट से कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगे और इस बारे में उन्होंने एक प्रेस नोट भी जारी किया। अभिनेता ने एक बयान में कहा, 'पूर्व सिनेमाई कमिटमेंट के कारण मैं बिग बॉस तमिल के आगामी सीजन की मेजबानी करने में असमर्थ हूं। मुझे आपके घरों तक पहुंचने का सौभाग्य मिला है। आपने मुझे अपना प्यार और स्नेह दिया है, जिसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा।'
View this post on Instagram
A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)
कमल हासन ने होस्ट के तौर पर अपने अनुभव का भी जिक्र किया और बताया कि उन्हें कितना कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा, 'मैं आप सभी का और शो के प्रतिभागियों का हमारे साथ बिताए समय के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।' कमल ने चैनल विजय टीवी और उनकी टीम को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
बिग बॉस एक तमिल रियलिटी शो है, जिसमें प्रतियोगियों के एक समूह को बाहरी दुनिया और सोशल मीडिया के कनेक्शन से मुक्त घर में रहने के लिए बनाया जाता है। टास्क और चुनौतियों के साथ प्रत्येक प्रतियोगी को हर हफ्ते बाहर कर दिया जाता है। कमल हासन हर सप्ताहांत घरवालों से बातचीत करते थे। चैनल द्वारा अभी तक नए होस्ट की घोषणा नहीं की गई है।
कमल हासन को आखिरी बार इंडियन 2 और कल्कि 2898 एड़ी में देखा गया था, जिसमें उन्होंने खलनायक यास्किन की भूमिका निभाई थी। हालांकि 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म में उनकी भूमिका सीमित थी, लेकिन सीक्वल में इसे बढ़ाए जाने की उम्मीद है। अभिनेता के पास फिल्म निर्माता मणिरत्नम के साथ तमिल फिल्म ठग लाइफ भी है। फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा अभी बाकी है।