फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thug Life: 'ठग लाइफ' के निर्माताओं ने किया नासर और अभिरामी का स्वागत, कमल हासन की फिल्म में निभाएंगे ये किरदार

Tue, 30 Jul 2024 04:19 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 30 Jul 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
Thug Life makers welcome Nasser and Abhirami onboard officially in kamal haasan simbu mani ratnam film cast
ठग लाइफ - फोटो : एक्स: @RKFI

कमल हासन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ठग लाइफ' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही थी। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग लाइफ' पर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। निर्माताओं ने हाल ही में कमल हासन द्वारा फिल्म के लिए डबिंग शुरू करने की जानकारी साझा की थी। वहीं, अब उन्होंने फिल्म में दो कलाकारों का स्वागत किया है।

Thug Life makers welcome Nasser and Abhirami onboard officially in kamal haasan simbu mani ratnam film cast
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम @rkfioffl

'ठग लाइफ' के जरिए कमल हासन और मणिरत्नम दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान इसकी कास्ट में कई बदलाव हुए हैं। अब 'ठग लाइफ' की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक तौर पर नासर और अभिरामी का स्वागत किया है। मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' के निर्माताओं ने राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और मद्रास टॉकीज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्रमुख कास्ट अपडेट दिया।

Thug Life makers welcome Nasser and Abhirami onboard officially in kamal haasan simbu mani ratnam film cast
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan

निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के लिए लोकप्रिय अभिनेताओं का स्वागत करते हुए लिखा, 'नासर और अभिरामी को शानदार ठग लाइफ परिवार में स्वागत करते हुए बहुत उत्साहित हैं।' हालांकि, नासर और अभिराम दोनों ही कमल हासन अभिनीत फिल्म में इसके पहले शेड्यूल से ही शामिल हो गए थे, लेकिन टीम ने फिल्मांकन के अंतिम चरण तक पहुंचने तक इसे गुप्त रखने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thug Life makers welcome Nasser and Abhirami onboard officially in kamal haasan simbu mani ratnam film cast
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan

इससे पहले नासर और अभिरामी दोनों को मणिरत्नम निर्देशित फिल्म के सेट पर कमल हासन और सिलंबरासन टीआर उर्फ सिम्बू के साथ फिल्म के नई दिल्ली शेड्यूल के दौरान देखा गया था। फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें मुख्य अभिनेता और बाकी टीम के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिरामी फिल्म में कमल हासन की पत्नी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। हालांकि, नासर की भूमिका को अभी तक गुप्त रखा गया है।

विज्ञापन
Thug Life makers welcome Nasser and Abhirami onboard officially in kamal haasan simbu mani ratnam film cast
फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan

कमल हासन और सिम्बू ने 'ठग लाइफ' के पहले भाग की डबिंग पूरी कर ली है। टीम ने अभी तक फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं की है, लेकिन निर्देशन टीम ने पहले ही समाप्त हो चुके हिस्सों के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों को शुरू कर दिया है। मणिरत्नम और टीम सितंबर 2024 के अंत तक ठग लाइफ की शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें फिल्म का गोवा और रूस शेड्यूल शामिल है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता रहा तो 'ठग लाइफ' दिसंबर 2024 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed