फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actors: अपने व्यवहार की वजह से शो से हाथ धो चुके हैं ये सितारे, एक ने तो कैमरे के सामने कर दी थी हाथापाई

Tue, 30 Jul 2024 03:28 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 30 Jul 2024 03:28 PM IST
सार

टीवी पर भी कई ऐसे मौके आए हैं, जब कलाकारों को उनके व्यवहार की वजह से शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया । 

विज्ञापन
Asim Riaz Sameer Soni Shehzada Dhami Jiya Manek Pratiksha Honmukhe kicked out of the show for their behavior
टीवी शो से बाहर हुए ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

देश में टीवी का भी एक बड़ा दर्शक वर्ग है। टीवी शो को काफी पसंद भी किया जाता है। पहले टीवी को उतनी अहमियत नहीं दी जाती थी, लेकिन अब अमिताभ बच्चन, शाहरुख, सलमान आदि सितारों के टीवी पर काम करने की वजह से इसकी अहमियत काफी बढ़ गई है। फिल्म अभिनेताओं द्वारा अपने व्यवहार की वजह से फिल्में गंवाने की खबरें तो आए दिन आती रहती हैं, लेकिन टीवी पर भी कई ऐसे मौके आए हैं, जब कलाकारों को उनके व्यवहार की वजह से शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया ।आज हम बात करेंगे उन टीवी कलाकारों की, जिन्हें अपने व्यवहार की वजह से शो से बाहर कर दिया गया।

Asim Riaz Sameer Soni Shehzada Dhami Jiya Manek Pratiksha Honmukhe kicked out of the show for their behavior
आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official

आसिम रियाज
इस कड़ी में फिलहाल सबसे ताजा नाम है 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज का। आसिम इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में बतौर प्रतिभागी शामिल हुए थे। उनकी एक स्टंट के दौरान शो के निर्माताओं, प्रतिभागियों और मेजबान रोहित शेट्टी से तीखी बहस हो गई। उनके अनुचित व्यवहार के लिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। 

Asim Riaz Sameer Soni Shehzada Dhami Jiya Manek Pratiksha Honmukhe kicked out of the show for their behavior
जिया मानेक - फोटो : इंस्टाग्राम @jiya.manek1

जिया मानिक 
जिया मानेक टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने साथ निभाना 'साथिया', 'जीनी और जूजू' , 'तेरा मेरा साथ रहे' आदि कई शो में काम किया है। 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू के रूप में वह काफी लोकप्रिय हो गई थीं। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने शो के निर्माताओं को बिना बताए एक डांस रिएलिटी शो का हिस्सा बन गई थीं,  इस वजह से उनकी निर्माताओं से अनबन हो गई थी, जिस वजह से उन्हें इस शो से बाहर कर दिया गया था।
Sonu Nigam Birthday Bash: सोनू निगम के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, जावेद अख्तर से अनूप जलोटा तक जुटीं ये हस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Asim Riaz Sameer Soni Shehzada Dhami Jiya Manek Pratiksha Honmukhe kicked out of the show for their behavior
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम @the__shehzadaaa

शहजादा धामी
शहजादा धामी टीवी पर लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से काफी मशहूर हुए थे। इस शो में वह अरमान के किरदार में नजर आए थे। उन्हें उनके व्यवहार की वजह से शो के निर्माता राजन शाही ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। एक इंटरव्यू में राजन ने कहा था कि अभिनेता के गैर पेशेवर रवैया के कारण उन्हें बाहर किया गया है। 
Fateh: सोनू सूद के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला बड़ा तोहफा, अभिनेता ने उठाया 'फतेह' की रिलीज डेट से पर्दा

विज्ञापन
Asim Riaz Sameer Soni Shehzada Dhami Jiya Manek Pratiksha Honmukhe kicked out of the show for their behavior
प्रतीक्षा होनमुखे - फोटो : इंस्टाग्राम @prati_kshaaa

प्रतीक्षा होनमुखे
प्रतीक्षा भी ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करती थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो से उनके नखरों को लेकर खबरें अक्सर बाहर आती थीं। उनकी और शहजादा के नखरों की वजह से दोनों को शो से बाहर कर दिया गया था। यह मामला काफी चर्चित रहा था। 
निक्की तंबोली का साड़ी में दिखा ग्लैमरस लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed