फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Nigam Birthday Bash: सोनू निगम के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, जावेद अख्तर से अनूप जलोटा तक जुटीं ये हस्तियां

Tue, 30 Jul 2024 03:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Jul 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
Zaved Akhtar to Papon Shaan Anup Jalota and Shankar Mahadevan these celebs attends BIRTHDAY CELEBRATION
सोनू निगम के जन्मदिन में बॉलीवुड हस्तियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मशहूर गायक सोनू निगम का आज 30 जुलाई को जन्मदिन है। अपने विशेष दिन पर उन्होंने पार्टी रखी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की तमाम नामी हस्तियां शामिल हुई हैं। गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर से लेकर शंकर महादेवन, अनु मलिक और शान तक कई गायक व संगीतकार नजर आए। सोनू निगम ने सभी का तहेदिल से पार्टी में स्वागत किया। शंकर महादेवन आज ही विदेश से लौटे हैं और फ्लाइट से सीधे जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचे।

Zaved Akhtar to Papon Shaan Anup Jalota and Shankar Mahadevan these celebs attends BIRTHDAY CELEBRATION
जावेद अख्तर, अनु मलिक, अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनू निगम के यहां जन्मदिन की पार्टी में अनु मलिक भी नजर आए। सोनू निगम ने उनका जोरदार स्वागत किया और गले लगते हुए फोटो खिंचवाईं। बता दें कि सोनू निगम और अनु मलिक के बीच काफी आत्मीय रिश्ता है। दोनों सिंगिग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक साथ बतौर जज भी नजर आ चुके हैं। उनके अलावा मशहूर भजन व गजल गायक अनूप जलोटा भी पार्टी में नजर आए।

Zaved Akhtar to Papon Shaan Anup Jalota and Shankar Mahadevan these celebs attends BIRTHDAY CELEBRATION
सोनू निगम, शान. सलीम मर्चेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संगीतकार और प्लेबैक सिंगर सलीम मर्चेंट भी पार्टी में पहुंचे। साथ ही सिंगर शान भी नजर आए। दोनों के साथ सोनू निगम गले मिलते दिखे। सिंगर के जन्मदिन पर शंकर महादेव ने बताया कि वे आज ही विदेश से लौटे और फ्लाइट से सीधे जन्मदिन में पहुंचे हैं। उन्होंने जावेद अख्तर से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। 
Fateh: सोनू सूद के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला बड़ा तोहफा, अभिनेता ने उठाया 'फतेह' की रिलीज डेट से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaved Akhtar to Papon Shaan Anup Jalota and Shankar Mahadevan these celebs attends BIRTHDAY CELEBRATION
केक काटते हुए सोनू निगम व अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनू निगम के जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 29 जुलाई को अनूप जलोटा ने जन्मदिन मनाया। सोनू निगम के जन्मदिन की पार्टी में भी उनका केक कटिंग कार्यक्रम रखा गया। एक केक सोनू निगम ने काटा और दूसरा अनूप जलोटा ने। इस दौरान जावेद अख्तर में मजाकिया अंदाज में कहा, 'इन्होंने एक-दूसरे का केक काटा है, नहीं तो लोग तो एक-दूसरे का रास्ता काटते हैं'।
Sonu Nigam Birthday Bash: सोनू निगम के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, जावेद अख्तर से अनूप जलोटा तक जुटीं ये हस्तियां

विज्ञापन
Zaved Akhtar to Papon Shaan Anup Jalota and Shankar Mahadevan these celebs attends BIRTHDAY CELEBRATION
जावेद अख्तर, सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जन्मदिन की पार्टी में सोनू निगम गीतकार जावेद अख्तर के पैर छूते भी नजर आए। पार्टी के दौरान मेहमानों को सोनू निगम की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस दौरान शान ने कहा, 'इस तरह की डॉक्यूमेंट्री कभी बनी नहीं है। अक्सर यही समझा जाता है कि सिंगर स्टेज पर गाते हैं। यह डॉक्यूमेंट्री एक मिसाल है सिंगर्स की मेहनत और संघर्ष का। उन्हें शुभकामनाएं'। 
TV Actors: अपने व्यवहार की वजह से शो से हाथ धो चुके हैं ये सितारे, एक ने तो कैमरे के सामने कर दी थी हाथापाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed