फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: पहले हफ्ते में कुछ ऐसा रहा 'बैड न्यूज' का हाल, कमाई के लिए तरस रही सरफिरा और इंडियन 2

Fri, 26 Jul 2024 11:48 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jul 2024 11:48 AM IST
सार

दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म की कमाई भी वक्त के साथ काफी धीमी हो गई है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज एक हप्ते में 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमाई पाई है। वहीं, सरफिरा और इंडियन 2 दर्शकों के लिए तरस रही है। 

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Bad Newz Sarfira Kalki 2898 AD Indian 2 And Kill Movie Total Earning Details
बैड न्यूज और इंडियन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों सिनेमाघर कई बड़ी अभिनेताओं की फिल्मों से गुलजार हैं। मगर कमाई के मामले में ये फिल्में कुछ खास कमाल दिखने में फेल होती दिख रही हैं। करीब एक महीने पहले रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी के अलावा लगभग सभी फिल्मों का बुरा हाल है। हालांकि, वक्त के साथ दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म की कमाई भी वक्त के साथ काफी धीमी हो गई है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज एक हप्ते में 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमाई पाई है। वहीं, सरफिरा और इंडियन 2 दर्शकों के लिए तरस रही है। इसके अलावा एक्शन फिल्म किल भी जल्द अपना बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

Thursday Box Office Collection Bad Newz Sarfira Kalki 2898 AD Indian 2 And Kill Movie Total Earning Details
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
बैड न्यूज

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज की बॉक्स ऑफिस पर कमाई गिरती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। मगर ये फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। वीकेंड पर अच्छी कमाई के बाद इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने सातवें दिन 2.85 करोड़ रुपये की कमाई  है। इसी के साथ इसने अब तक 42.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Thursday Box Office Collection Bad Newz Sarfira Kalki 2898 AD Indian 2 And Kill Movie Total Earning Details
इंडियन 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
इंडियन 2

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जरा भी उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सरफिरा ने गुरुवार यानी कि 14वें दिन एक करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के सात फिल्म की अब तक की कुल कमाई 80.4 करोड़ रुपये हो गई है।


Anant Radhika Wedding: क्या वाकई मुकेश अंबानी ने लंदन में बुक किया है होटल? होटल की तरफ से सामने आया खंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Bad Newz Sarfira Kalki 2898 AD Indian 2 And Kill Movie Total Earning Details
सरफिरा और किल - फोटो : इंस्टाग्राम
सरफिरा और किल

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म ने 14वें दिन 35 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक कुल 22.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की एक्शन फिल्म किल भी कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। 21वें दिन किल ने 30 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Bad Newz Sarfira Kalki 2898 AD Indian 2 And Kill Movie Total Earning Details
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना बीत गया है। इसे अब भी खूब दर्शक मिल रहे हैं। हालंकि वक्त से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। कल्कि 2898 एडी ने 29वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 623.85 करोड़ रुपये हो गया है। 

Savi OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'सावी', पति की बेगुनाही के लिए लड़ती महिला की है कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed