Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Thursday Box Office Collection Hrithik Roshan Fighter Hanuman and Guntur Kaaram earning details inside
{"_id":"65bc63abeb03a0aeb703a0e9","slug":"thursday-box-office-collection-hrithik-roshan-fighter-hanuman-and-guntur-kaaram-earning-details-inside-2024-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई फाइटर की उड़ान, 'हनुमान' का दमदार प्रदर्शन जारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई फाइटर की उड़ान, 'हनुमान' का दमदार प्रदर्शन जारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 02 Feb 2024 09:08 AM IST
सार
हनुमान के अलावा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'फाइटर' और 'गुंटूर कारम' लगी हुई है। कुछ फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं कुछ को निराशा हाथ लगी है। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।
विज्ञापन
1 of 5
गुंटूर कारम, फाइटर और हनुमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले साल की तरह इस साल भी भारतीय सिनेमा की शुरुआत अच्छी रही है। सिने प्रेमियों के लिए साउथ से लेकर बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी हैं। जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म हनुमान इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तेजा सज्जा के अभिनय की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। हनुमान के अलावा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'फाइटर' और 'गुंटूर कारम' लगी हुई है। कुछ फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं कुछ को निराशा हाथ लगी है। तो आइए जानते हैं कि गुरुवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही इन सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।
2 of 5
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला
फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को रिलीज हुई थी फिल्म ने 1 फरवरी को अपनी रिलीज का पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। फाइटर ने टिकट विंडो पर 22.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी और 39.5 करोड़ की कमाई की। एयरफोर्स पर आधारित इस फिल्म को पहले वीकएंड पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। मगर इसके बाद फिर से फिल्म की रफतार धीमी हो गई।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और वॉयकॉम18 स्टूडियोज-मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म 'फाइटर' ने बुधवार को 7वें दिन छह करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, गुरुवार यानी कि 8वें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 146.25 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' कमाई के मामले में शुरुआत से ही जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। यह फिल्म अब भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले दिन से अपनी जबर्दस्त पकड़ बनाए हुए है। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी, लेकिन देखते ही देखते फिल्म के कलेक्शन में लगातार सुधार होता चला गया। 'हनुमान' ने 21वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया, इसी के साथ ही इसने 180.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
गुंटूर कारम
- फोटो : सोशल मीडिया
गुंटूर कारम
महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब भी सिनोमाघरों में अपने पैर टिकाए हुए है। फिल्म की रिलीज से पहले से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज था। 'गुंटूर कारम' ने 20वें दिन महज 34 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, गुरुवार को यानी कि 21वें दिन फिल्म ने 33 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 124.29 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।