सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: आलिया से कंगना तक सामान्य ज्ञान पर ट्रोल हो चुके हैं ये सितारे, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Apr 2024 01:48 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Tiger Shroff Kangana ranaut sonam kapoor alia bhatt janhvi have been trolled for their general knowledge
कंगना, आलिया, सोनम - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है, जहां लोग एक-दूसरे को ट्रोल करने का मौका ढूंढते रहते हैं। उनकी दिलचस्पी आम लोगों से ज्यादा अभिनेता और अभिनेत्री में होती है। मौका मिलते ही लोग ट्रोलिंग शुरू कर देते हैं। ये सिलसिला कई दिनों तक चलता रहता है। हालिया मामला अभिनेत्री कंगना रणौत का है। अभिनय के बाद राजनीति के मैदान में उतरीं कंगना ने हाल ही में एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान सुभाष चंद्र बोस को देश का प्रथम प्रधानमंत्री बता दिया। इसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वैसे, कंगना से पहले भी तमाम बॉलीवुड सितारे अपने सामान्य ज्ञान को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Tiger Shroff Kangana ranaut sonam kapoor alia bhatt janhvi have been trolled for their general knowledge
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें हर नई फिल्म में अपने काम के लिए तारीफ मिलती है। आलिया को अपने करियर की शुरुआत में एक बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। साल 2012 की बात है। करण जौहर के चैट शो, कॉफी विद करण में आलिया से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया था। इसके जवाब में आलिया ने पृथ्वीराज चौहान का नाम लिया था। आलिया का ये जवाब आग की तरह फैल गया था और रातों-रात उनकी ट्रोलिंग शुरु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Kangana ranaut sonam kapoor alia bhatt janhvi have been trolled for their general knowledge
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
कंगना रणौत देश के इतिहास पर अक्सर टिप्पणी करती रहती हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने कहा, 'आज मुझे ये बात साफ करने दीजिए, जब हमें आजादी मिली थी तो भारत के पहले प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस थे। वे कहां गए? अपने इस बयान से कंगना ने देश के इतिहास पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर उनके इतिहास के ज्ञान को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं। कंगना ने इससे पहले एक विवादित बयान में कहा था कि देश को असली आजादी साल 2014 में मिली है।
Do Aur Do Pyaar: 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते दिखे विद्या-प्रतीक

Tiger Shroff Kangana ranaut sonam kapoor alia bhatt janhvi have been trolled for their general knowledge
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी अपने ज्ञान को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी है। बात 2018 की है। एक एक्स यूजर (तब ट्विटर) ने एक पजल साझा किया था। इसमें कुल त्रिभुजों की संख्या बतानी थी। सोनम ने इसका गलत जवाब दे दिया था। ट्रोल करने वालों ने इस मौके को हाथों-हाथ लिया और सोनम कपूर को उनके गणित के कम ज्ञान को लेकर खूब ट्रोल किया था।
Heeramandi: 'हीरामंडी' से फरदीन खान का पहला लुक जारी, दर्शकों को भाया 'वली मोहम्मद' का नवाबी अंदाज

विज्ञापन
Tiger Shroff Kangana ranaut sonam kapoor alia bhatt janhvi have been trolled for their general knowledge
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर
इस सूची में अगला नाम जान्हवी कपूर का है। एक बार एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने पसंदीदा विषयों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें इतिहास और साहित्य पसंद है और गणित से नफरत है। जान्हवी ने कहा था कि उन्हें कभी यह समझ ही नहीं आया कि गणित का इस्तेमाल क्या है। उन्होंने कहा था कि गणित ऐसा विषय है, जो लोगों को मंदबुद्धि बना देता है।
SJ Suryah: मलयालम इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं एसजे सूर्या! फहद फासिल के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed