एस जस्टिन सेल्वाराज यानी एसजे सूर्या मलयालम इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। एसजे सूर्या ने तमिल, तेलुगु और हिंदी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसजे सूर्या अब मलयालम के दर्शकों पर अपने अभिनय का जादू चलाने को तैयार हैं। चर्चा है कि एस जे सूर्या अभिनेता फहद फासिल के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
SJ Suryah: मलयालम इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं एसजे सूर्या! फहद फासिल के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजे सूर्या एक अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्देशक, स्क्रिप्ट राइटर, संगीतकार और निर्माता भी हैं। तमिल सिनेमा में एक अभिनेता के तौर पर एसजे सूर्या की कई जबर्दस्त और प्रतिष्ठित भूमिकाएं निभाईं है। ऐसे में मलयालम दर्शकों भी इस खबर के सामने आने के बाद से एस जे सूर्या को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।
रिर्पोट्स की मानें तो निर्देशक विपिन दास की अगली फिल्म में एसजे सूर्या नजर आ सकते हैं, जिसमें वे फहद फासिल उनके साथ स्क्रीन साझा करेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म और कलाकारों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दोनों दिग्गज कलाकारों को एक साथ देखने के लिए दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
एसजे सूर्या की आखिरी बार बीते साल तमिल फिल्म 'जिगरथंडा डबलएक्स' में देखा गया था। इस फिल्म में वे राघव लॉरेंस और कार्तिक सुब्बाराज के साथ नजर आए थे। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे निर्देशक शंकर की फिल्म 'इंडियन 2' और 'गेम चेंजर' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, फहद फासिल अपनी अगली फिल्म 'आवेशम' में नजर आएंगे, जो 11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kalki 2898 एडी: फिल्म से पहले देखिए कल्कि का धांसू इंट्रोडक्शन, सीधे आपके मोबाइल पर
इसके अलावा इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में भी फहद फासिल महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आन वाले हैं। फिल्म में वे अल्लू अर्जुन के अपोजिट होंगे। इसके अलावा रजनीकांत स्टारर 'वेट्टैयान' में भी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। वहीं, अगर निर्देशक विपिन दास की बात करें तो वे अपनी पिछली फिल्म 'जया जया जया जया हे' को लेकर चर्चा में आए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसमें बेसिल जोसेफ और दर्शन राजेंद्रन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। विपिन दास ने हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ अपनी अगली फिल्म 'गुरुवायूर अंबालानदायिल' की शूटिंग भी पूरी की है।
Heeramandi: 'हीरामंडी' से फरदीन खान का पहला लुक जारी, दर्शकों को भाया 'वली मोहम्मद' का नवाबी अंदाज