{"_id":"66f193514b1b4d83b4056b5d","slug":"tiger-shroff-upcoming-movies-2024-list-baaghi-4-singham-again-screw-dheela-mission-eagle-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger Shroff: क्या इन फिल्मों से हटा पाएंगे फ्लॉप फिल्मों का ग्रहण, टाइगर श्रॉफ के हाथ लगे कई बड़े प्रोजेक्ट!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tiger Shroff: क्या इन फिल्मों से हटा पाएंगे फ्लॉप फिल्मों का ग्रहण, टाइगर श्रॉफ के हाथ लगे कई बड़े प्रोजेक्ट!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:43 PM IST
सार
बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेता हैं टाइगर श्रॉफ। टाइगर कई सालों से कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। बड़े मियां छोटे मियां, गणपत और हीरोपंती 2 यह सभी फ्लॉप रहीं, लेकिन अब टाइगर के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है कि उनके पास कई आगामी बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनके जरिए वह अपनी फ्लॉप इमेज को सुधार कर सकते हैं। इस साल टाइगर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई, लेकिन अफसोस की बात यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सकी। अब प्रशंसक उनकी आगामी फिल्मों पर अपनी नजरे बनाए हैं।

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फिल्मों का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर श्रॉफ 'बागी' फ्रेंजाइजी की चौथी किस्त 'बागी 4' के साथ धांसू एंट्री करने वाले हैं। यह हमेशा की तरह ही एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू होगी। 'बागी 4' का निर्देशन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक हर्ष करेंगे।
निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी कॉप यूनिवर्स की सिंघम की तीसरी किस्त सिंघम अगेन में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। इस फिल्म में टाइगर ACP सत्या के किरदार में धमाल मचाते नजर आएंगे। कुछ समय पहले रोहित ने सोशल मीडिया पर टाइगर का फिल्म से लुक साझा किया और लिखा, 'मिलिए हमारे स्पेशल टास्क फोर्स एसीपी सत्या से, जो इम्मोर्टल हैं सच की तरह....।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।