भारतीय फिल्मों में हास्य कलाकारों की अहम भूमिका रही है। अक्सर एक्शन फिल्म में दर्शकों गुदगुदाने के लिए हास्य कलाकारों को रखा जाता है ताकि फिल्म में विविधता बनी रहे।महमूद से लेकर जॉनी लीवर तक या फिर असरानी से राजपाल यादव तक बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर इनकी मौजूदगी जरुरी रही है। नब्बे के दशक में जॉनी लीवर फिल्म के मुख्य अभिनेता जितने ही पसंद किए जाते थे। हालांकि, पर्दे पर हास्य अभिनेता का किरदार निभाने वाले कई कलाकार सिर्फ इन भूमिका तक ही सीमित नहीं रहे। आज हम बात करेंगे उन कलाकारों की, जो फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में नजर आए, लेकिन आगे चल कर उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया।
Comedian cum Dircetor : पर्दे पर कॉमेडियन बन लोगों को खूब हंसाया, जब बने निर्देशक तो बना डाली बेहतरीन फिल्में
पर्दे पर हास्य अभिनेता का किरदार निभाने वाले कई कलाकार सिर्फ इन भूमिका तक ही सीमित नहीं रहे। आज हम बात करेंगे उन कलाकारों की, जो फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में नजर आए, लेकिन आगे चल कर उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश कौशिक
सतीश कौशिक हिंदी सिनेमा के जाने माने कलाकार थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। 'मिस्टर इंडिया' में उनका निभाया किरदार कैलेंडर आज भी सिनेमा प्रेमियों के चेहरे पर मुस्कान ले आता है। उन्होंने फिल्म 'हसीना मान जायेगी', 'परदेसी बाबू', 'साजन चले ससुराल' आदि कई फिल्मों में हास्य अभिनेता की भूमिका निभाई। हास्य अभिनेता के अलावा उन्होंने बतौर लेखक, निर्माता और निर्देशक भी कई फिल्मों में योगदान दिया है। वो फिल्म 'जाने भी दो यारों', 'मिलेंगे मिलेंगे' का बतौर लेखक हिस्सा रहे। वहीं, 'तेरे नाम', 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'कागज' आदि कई फिल्मों का निर्देशन भी किया। हालांकि, पिछले साल 09 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से उनकी 66 वर्ष की आयु में मौत हो गई।
Shahana Goswami: अब तक ओटीटी पर नहीं आ सकी है कपिल की 'ज्विगाटो', अभिनेत्री शहाना को भी है इंतजार
विजय राज
विजय राज हिंदी सिनेमा के बेहद सम्मानित कलाकार हैं। 'रन' फिल्म में उनका कौआ बिरयानी वाला डायलॉग आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'धमाल', 'नवाबजादे', 'ड्रीम गर्ल 2' आदि में भी अपने अभिनय से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने कई हास्य किरदार निभाए। हालांकि, उन्होंने इसके बाद कई गंभीर किरदार भी अदा किए। जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में उन्होंने रणवीर सिंह के पिता का किरदार निभाया। उन्हें अपने किरदार के लिए काफी सराहना भी मिली। फिलहाल वह अपनी हालिय रिलीज फिल्म 'कर्तम भुगतम' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता श्रेयस तलपड़े भी नजर आ रहे हैं। विजय ने साल 2004 में बतौर निर्देशक फिल्म 'क्या दिल्ली क्या लाहौर' से डेब्यू किया। फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली थी।
कान में दिखा जैकलीन का जलवा
नीरज वोरा
दिवंगत कलाकार नीरज वोरा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थें। उन्होंने फिल्म 'रंगीला' से एक लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह कई फिल्मों में बतौर हास्य कलाकार नजर आए। उन्होंने 'वेलकम बैक', 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'बोल बच्चन', 'खट्टा मीठा', 'हैलो ब्रदर' आदि कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाया। इसके बाद बतौर निर्देशक भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाईं। नीरज ने 'फिर हेरा फेरी', 'खिलाड़ी 420' आदि कई फिल्मों का निर्देशन किया। दुर्भाग्य से 14 दिसंबर 2017 को उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।
कार्तिक आर्यन की आने वाली धांसू फिल्में
टीनू आनंद
टीनू आनंद हिंदी सिनेमा के अनुभवी कलाकार हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा कुछ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। टीनू कई फिल्मों में बतौर हास्य कलाकार नजर आए हैं। वह 'खट्टा मीठा', 'दे दना दन', 'तेरे नाल लव हो गया', 'हंसी तो फंसी' आदि फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों को गुदगुदाया। टीनू ने बतौर निर्देशक भी कई फिल्में बनाईं। 'कालिया' , 'मैं आजाद हूं', 'मेजर साब', 'शंहशाह' आदि कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया। हाल में ही बतौर अभिनेता वह फिल्म 'सालार भाग 1' में नजर आए थे।
Mirai: 'द ब्लैक स्वॉर्ड' बने मांचू मनोज का दिखा खतरनाक रूप, जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया 'मिराय' का टीजर