साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक दिग्गज कलाकार अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए इंडस्ट्री में आना किसी सपने से कम नहीं होता है। काफी संघर्षों और जद्दोजहद के बाद उनको यह सुनहरा मौका मिलता है कि वे इंडस्ट्री में अपना नाम बना सकें। ऐसे कलाकारों की कहानी सभी के लिए प्रेरणा बन जाती है। हम बात कर रहे हैं तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अमिताभ कहे जाने वाले सुपरहिट अभिनेता रवि तेजा की, जिनके अभिनय के चर्चे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं।
Ravi Teja: कभी एक-एक रुपये के लिए तरसते थे रवि तेजा, आज एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों की फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि तेजा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रवि अब तक 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। रवि का जन्म आंध्र प्रदेश के जगमपेट्टा में 26 जनवरी 1968 के दिन हुआ था। इनका पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू है। रवि ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में आई फिल्म 'कर्तव्यम' से बतौर सपोर्टिंग आर्टिस्ट की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया और वह छोटे मोटे रोल करने लगे थे।
साल 1996 में रवि की किस्मत बदल गई। उनकी मुलाकात कृष्ण वाम्सी से हो गई। वाम्सी के साथ उन्होंने फिल्म 'नेने पल्लदुथा' में असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभाने के साथ छोटा-सा रोल भी निभाया था। वाम्सी रवि के काम से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने अगले ही साल अपनी फिल्म 'सिंधुरम्' में उनको हीरो का रोल दे दिया। यह फिल्म हिट हो गई। इस फिल्म को तेलुगू की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जिसके बाद रवि को हर कोई जानने और पहचानने लगा। अब आपको बताते हैं हीरो बनने से पहले रवि का जीवन कैसा था।
बता दें कि फैंस के दिलों पर राज करने वाले रवि का बचपन काफी गरीबी में बीता। पढ़ने में रवि का मन बिल्कुल नहीं था। किसी तरह घर वालों ने उन्हें पढ़ाया लिखाया। इसके बाद साल 1988 में नौकरी की तलाश में रवि चेन्नई चले गए। कई दिनों तक काम ढूंढा, लेकिन कोई अच्छा काम नहीं मिला। तभी किसी ने रवि को फिल्मी दुनिया में करियर बनाने की सलाह दे डाली, जिसके बाद रवि ने फिल्मों की ओर रुख किया था।
बता दें कि डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ और रवि तेजा की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी में से एक रही है। दोनों ने साथ में कई बेहतरीन फिल्में दीं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की राउडी राठौर रवि की फिल्म का ही रीमेक थी। इतना ही नहीं साल 2015 में आई सलमान की फिल्म 'किक' भी उनकी ही फिल्म की रीमेक थी। रवि का जीवन भले ही संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी। उन्होंने निरंतर सफल होने का प्रयास किया। आज रवि किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।