सब्सक्राइब करें

Best Songs 2024: इस साल इन गानों ने मचाया धमाल, कोई पांच तो कोई सात हफ्तों तक रहा नंबर वन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 05:25 PM IST
सार

पोस्ट मेलोन का गाना आई हैड सम हेल्प छह हफ्तों तक पहले पायदान पर रहा। इसे वॉलन ने भी गाया है। इस गाने ने हॉट 100 सिंगल चार्ट में जमकर जलवा बिखेरा। लोगों ने इसे खूब पसंद किया। बता दें कि पोस्ट मेलोन की यह खासियत रही है कि वह गानों में जीवन की सच्चाइयों को पेश करते हैं।
 
विज्ञापन
Top Trending Hollywood Songs This Year I Had Some Help Like That Lovin On Me A Bar Song
मेट्रो बू्मिन, पोस्ट मेलोन और जैक हार्लो - फोटो : इंस्टाग्राम @metroboomin/@postmalone/@jackharlow

हर साल की तरह इस साल भी हिंदी सिनेमा के कई गाने धमाल मचा चुके हैं। इनमें 'आई नहीं', 'तरस नी आया तुझको', 'अखियां गुलाब', 'आज की रात' और 'तू क्या जाने' समेत कई गानों का श्रोताओं ने जमकर आनंद लिया। ये गाने सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुए और यूजर्स ने जमकर वीडियो भी बनाई। वहीं, कुछ अंग्रेजी गानों का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोला। बिलबोर्ड हॉट 100 सिंगल चार्ट में कई अंग्रेजी गानों ने अपनी जगह बनाई। इनमें से कई तो ऐसे थे, जो हफ्तों-हफ्तों तक नंबर एक पर बने रहे। इनमें से चार गाने- पोस्ट मेलोन के 'आई हैड सम हेल्प', मेट्रो बू्मिन के 'लाइक दैट', शबूजी के 'ए बार सॉन्ग' और जैक हार्लो के 'लविन ऑन मी' को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। आइए जानते हैं कि इनमें से कौन-सा गाना कितने हफ्तों तक अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहा।

Trending Videos
Top Trending Hollywood Songs This Year I Had Some Help Like That Lovin On Me A Bar Song
पोस्ट मेलोन - फोटो : इंस्टाग्राम @postmalone

आई हैड सम हेल्प

पोस्ट मेलोन का गाना आई हैड सम हेल्प छह हफ्तों तक पहले पायदान पर रहा। इसे वॉलन ने भी गाया है। इस गाने ने हॉट 100 सिंगल चार्ट में जमकर जलवा बिखेरा। लोगों ने इसे खूब पसंद किया। बता दें कि पोस्ट मेलोन की यह खासियत रही है कि वह गानों में जीवन की सच्चाइयों को पेश करते हैं।

Mollywood Me Too: अभिनेता एम. मुकेश को दुष्कर्म मामले में मिली राहत, कोर्ट ने कहा- भागने की कोई संभावना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Trending Hollywood Songs This Year I Had Some Help Like That Lovin On Me A Bar Song
मेट्रो बू्मिन - फोटो : इंस्टाग्राम @metroboomin

लाइक दैट

मेट्रो बू्मिन का गाना लाइक दैट इस साल का एक और धमाकेदार हिट गाना साबित हुआ है। इसकी बेहतरीन बीट्स ने लोगों का मन मोह लिया। इसकी रिदम सुनने वालों को थिरकने पर मजबूर कर देती है। यह गाना तीन हफ्तों तक पहले पायदान पर रहा। इसे फ्यूचर और केंड्रिक लैमर ने भी गाया है।

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 15: एक करोड़ के लिए भी तरस रही 'खेल खेल में', जानें 15वें दिन की कमाई

Top Trending Hollywood Songs This Year I Had Some Help Like That Lovin On Me A Bar Song
शबूजी - फोटो : इंस्टाग्राम @shaboozey

ए बार सॉन्ग

शबूजी का गाना ए बार सॉन्ग एक क्लासिक कंट्री वाइब वाला गीत है। इस गाने ने कंट्री म्यूजिक को पसंद करने वाले लोगों के बीच एक खास जगह बना ली है। बिलबोर्ड चार्ट्स में यह गाना सात हफ्तों तक पहले पायदान पर रहा।

Shailesh Lodha: 'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर बयां किया दर्द

विज्ञापन
Top Trending Hollywood Songs This Year I Had Some Help Like That Lovin On Me A Bar Song
जैक हार्लो - फोटो : इंस्टाग्राम @jackharlow

लविन ऑन मी

जैक हार्लो का गाना लविन ऑन मी एक ऐसा गाना है जो प्यार का संदेश देता है। जैक हार्लो की आवाज और गाने की पॉप-हिप हॉप शैली ने इसे चार्ट में टॉप पर पहुंचा दिया। इंडस्ट्री बेबी और फर्स्ट क्लास के बाद यह गाना उनका तीसरा चार्ट-टॉपर है। यह पांच हफ्तों तक नंबर वन पर रहा था।

Anupamaa: 'अनुपमा' पर गहराया विवाद, सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने के बाद रुपाली गांगुली-राजन शाह को किया अनफॉलो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed