फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: इन चर्चित सितारों की पहली नौकरी और पहला वेतन जानते हैं आप? लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

Tue, 11 Jul 2023 04:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 11 Jul 2023 04:50 PM IST
सार

आज के समय में टेलीविजन जगत के चर्चित सितारे एक वक्त पर मामूली नौकरी किया करते थे। इन सेलेब्स को इसके लिए बेहद साधारण वेतन मिलता था।

विज्ञापन
Top TV Celebrities First Salary Kapil Sharma Rashmi Desai Saumya Tondon Hina Khan Kavita Kaushik
टीवी सेलेब्स की पहली सैलरी - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे पर टैलेंट के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले सितारे आज करोड़ों में खेल रहे हैं। इन सेलेब्स को इनकी एक्टिंग और काबिलियत के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी लोग पहचानते हैं। आज के समय में ये सितारे अपने शो के एक एपिसोड के लिए लाखों और करोड़ों में फीस चार्ज करते हैं। हालांकि, एक समय ऐसा था जब यह साधारण नौकरी करते थे, और इसके लिए इन्हें बेहद साधारण सैलरी मिलती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन पॉपुलर सेलेब्स को एक वक्त पर महज 300 रुपये से 15 सौ रुपये सैलरी मिलती थी। इस लिस्ट में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से लेकर हिना खान तक का नाम शामिल है-

Top TV Celebrities First Salary Kapil Sharma Rashmi Desai Saumya Tondon Hina Khan Kavita Kaushik
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। कपिल अपने 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। कपिल के शो में बड़े से बड़े सितारे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचते हैं। इतना ही नहीं समय-समय पर कॉमेडी किंग को विदेश में भी अपने शो के जरिए लाइमलाइट बटोरते देखा जाता है। कपिल इस शो के एक एपिसोड के लिए लाखों में फीस चार्ज करते हैं। हालांकि, एक समय ऐसा था जब कपिल फोन बूथ पर काम करते थे, और इसके लिए उन्हें महज 500 रुपए मेहनताना मिलता था। 

Top TV Celebrities First Salary Kapil Sharma Rashmi Desai Saumya Tondon Hina Khan Kavita Kaushik
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे चर्चित शो 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस कविता कौशिक भले ही आज के समय में पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। कविता की बात करें तो उन्होंने कॉलेज के दिन से ही काम करना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, कविता एक चैनल के लिए होस्टिंग करती थीं, और इसके लिए उन्हें महज 15 सौ रुपये सैलरी मिलती थी। 

Maurh: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'मौड़', हिंदी भाषा में भी फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
Top TV Celebrities First Salary Kapil Sharma Rashmi Desai Saumya Tondon Hina Khan Kavita Kaushik
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

फैमिली ड्रामा शो 'भाबी जी घर पर हैं' में गोरी मेम यानी अनीता भाभी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सौम्या टंडन का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है। आज के समय में सौम्या किसी भी शो के एक एपिसोड के लिए लाखों में फीस चार्ज करती हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह साधारण नौकरी करती थीं, और उन्हें बेहद कम पैसे मिलते थे। सौम्या एक लोकल केबल चैनल में एंकरिंग करती थीं, जिसके लिए उन्हें हर एक एपिसोड के 300 रुपये मिलते थे। 

Celebs: शादीशुदा होते हुए इन साउथ सितारों ने लड़ाए इश्क के पेंच, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बटोरीं सुर्खियां

विज्ञापन
Top TV Celebrities First Salary Kapil Sharma Rashmi Desai Saumya Tondon Hina Khan Kavita Kaushik
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की चर्चित एक्ट्रेस रश्मि देसाई की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। एक्ट्रेस आज के समय में हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हालांकि, एक समय ऐसा था, जब उन्हें बेहद कम सैलरी मिलती थी। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले रश्मि ने एक हेयर कंपनी के लिए फोटोशूट कराया था, जिसके लिए उन्हें मेहनताना के तौर पर एक हजार रुपये मिले थे। 

Ajith Kumar: अजित कुमार पर निर्माता मनिकम नारायणन ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा- पैसे लेकर लौटाए नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed