फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trending Today: गोविंदा-सुनीता के तलाक से लेकर सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ तक, दिन भर चर्चा में रहीं ये खबरें

Fri, 22 Aug 2025 09:16 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश खरे Updated Fri, 22 Aug 2025 09:16 PM IST
सार

Bollywood Trending News: यहां आपको मिलेंगीं बॉलीवुड में दिनभर चर्चा में रही खबरें, वो भी फटाफट अंदाज में.. तो देर किस बात की? स्क्रोल कीजिए और पढ़िए आज की बड़ी खबरें।

विज्ञापन
Trending News in Bollywood from Govinda Sunita Ahuja Divorce to jaswinder bhalla death
अमर उजाला ट्रेंडिंग टुडे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में शुक्रवार को कई खबरें चर्चा में रहीं। कहीं किसी के तलाक की अफवाह उड़ी तो वहीं किसी ने नई फिल्म के सेट से पहली तस्वीर साझा की। यहां लीजिए दिन भर की टॉप 5 खबरों की अपडेट..

Trending News in Bollywood from Govinda Sunita Ahuja Divorce to jaswinder bhalla death
गोविंदा और सुनीता - फोटो : एक्स

1. फिर सामने आई गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर 
बीते काफी वक्त से अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच तलाक की खबरें चर्चा में हैं। कुछ वक्त के लिए इन अफवाहों पर विराम लग गया था। अब एक बार फिर से इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला ले लिया है और उन्होंने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी लगा दी है। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच जब अमर उजाला ने गोविंदा के मैनेजर से बात की तो उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया है। मैनेजर ने साफ किया कि दोनों एक दूसरे से तलाक नहीं ले रहे। ना ही सुनीता ने कोई डिवोर्स फाइल किया है। तलाक की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें - Govinda: गोविंदा के मैनेजर का बड़ा बयान, सुनीता से तलाक की खबरों पर दी यह अहम जानकारी

Trending News in Bollywood from Govinda Sunita Ahuja Divorce to jaswinder bhalla death
सलमान खान - फोटो : एक्स

2. चर्चा में रहीं सलमान खान की दो तस्वीरें 
सुपरस्टार सलमान खान की दो तस्वीरें आज दिनभर चर्चा में रहीं। एक तो एक्टर ने लद्दाख में अपनी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसी फिल्म के सेट से सलमान की एक तस्वीर सामने आई जो चर्चा में रहीं। वहीं दूसरी तरफ सलमान के अपकमिंग रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सेट से भी उनकी पहली तस्वीर सामने आई। शो का यह 19वां सीजन है जाे इस रविवार से शुरू हाेगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें - Salman Khan: 'बिग बॉस' के सेट से सामने आई सलमान खान की पहली तस्वीर, इस रविवार से शुरू होगा 19वां सीजन
Salman Khan: सलमान खान ने लद्दाख में शुरू की 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग, BTS तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending News in Bollywood from Govinda Sunita Ahuja Divorce to jaswinder bhalla death
जसविंदर भल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

3. नहीं रहे पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला 
शुक्रवार सुबह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई। मशहूर पंजाबी कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का निधन हो गया। 65 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले जसविंदर भल्ला ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘जिन्ने मेरा दिल लुटिया’, ‘जट एंड जूलियट’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘सरदार जी’, ‘किटी पार्टी’ और ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उन्होंने दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी कई फिल्में कीं। जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें - Jaswinder Bhalla: ऑडियो कैसेट से की कॉमेडी करियर की शुरुआत, कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे जसविंदर भल्ला

विज्ञापन
Trending News in Bollywood from Govinda Sunita Ahuja Divorce to jaswinder bhalla death
चिरंजीवी, रामचरण और अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स

4. चिरंजीवी के 70वें जन्मदिन पर बेटे ने शेयर किया वीडियो 
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने आज अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत अल्लू अर्जुन, प्रभु देवा और  साउथ के कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं एक्टर के बेटे सुपरस्टार रामचरण ने केक कटिंग सेरेमनी का एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें चिरंजीवी उन्हें गले लगाकर खुश होते नजर आ रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें - Chiranjeevi Birthday: बेटे रामचरण ने शेयर किया वीडियो, अल्लू अर्जुन समेत सेलेब्स ने दी 70वें जन्मदिन की बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed