एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:22 PM IST
सार
फिल्म एनिमल से तृप्ति डिमरी को इतनी ख्याती मिली है कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है। फिल्म एनिमल में भाभी 2 के नाम से प्रसिद्ध हुईं तृप्ति की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर होंगी। इन सभी फिल्मों में तृप्ति अलग-अलग किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
1 of 6
तृप्ति डिमरी की आगामी फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म एनिमल से तृप्ति डिमरी को इतनी ख्याती मिली है कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है। फिल्म एनिमल में भाभी 2 के नाम से प्रसिद्ध हुईं तृप्ति की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर होंगी। इन सभी फिल्मों में तृप्ति अलग-अलग किरदार में नजर आएंगी।
2 of 6
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं तृप्ति डिमरी की आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की। बीते दिन इस फिल्म का अतरंगी ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें राजकुमार राव के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वहीं फिल्म में मल्लिका शेरावत की एंट्री भी लोगों को बेहद सरप्राइजिंग लगी। यह फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों मे रिलीज के लिए तैयार है।
3 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
अब बात करते हैं तृप्ति की हॉरर-कॉमेडी से भरपूर आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 की। इस फिल्म में तृप्ति अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का लगाती नजर आएंगी। इस फिल्म में कार्तिक और तृप्ति के अलावा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा भी कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
धड़क 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
धड़क 2 में तृप्ति अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी संग नजर आएंगी। इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म की घोषणा निर्देशक करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस साल 27 मई को की थी। इस फिल्म की घोषणा के साथ करण ने लिखा था, ''यह कहानी है थोड़ी अलग क्यूंकि एक था राजा, एक थी रानी - जात अलग थी...ख़त्म कहानी''।
विज्ञापन
5 of 6
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
एनिमल फिल्म से भाभी 2 के नाम से प्रसिद्ध हुईं तृप्ति डिमरी अब एक बार फिर से फिल्म एनिमल में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनिमल 2 में एक बार फिर से तृप्ति भाभी 2 बनकर लौटेंगी। हालांकि, फिल्म की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इतना जरूर है कि एनिमल फिल्म के आखिर को देखकर यही कयास लगाए जा रहे हैं कि एनिमल 2 जरूर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।