टीवी भारतीय दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा स्त्रोत है। नियमित रूप से मिलने वाले मनोरंजन के लिए दर्शक अपने पसंदीदा टीवी शो से लगातार जुड़े रहते हैं। शो के निर्माता भी दर्शकों को लुभाने के लिए लगातार अपने शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आते हैं। टीवी पर सारा खेल टीआरपी का है, शो की टीआरपी ज्यादा आने का मतलब है कि दर्शकों द्वारा उस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने 40वें हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) जारी कर दी है। एक बार फिर रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अभिनीत शो अनुपमा ने सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद रिश्ता क्या कहलाता है ने झनक को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। चलिए देखते हैं पूरी सूची।
TRP This Week: शीर्ष पर काबिज है 'अनुपमा', 'झनक' को पछाड़ कर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बना नंबर दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
अनुपमा छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो है, जो एक बार फिर से टीआरपी की रेटिंग में शीर्ष पर है। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के अभिनय वाला यह शो इस बार भी 2.5 की रेटिंग के साथ टॉप पर है। हालांकि, पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार शो की रेटिंग में थोड़ी गिरावट आई है। वहीं, 40वें हफ्ते की रेटिंग में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि रेटिंग 2.3 है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की जोड़ी वाले इस शो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। इस वजह से ये शो झनक को मात दे कर दूसरे नंबर पर आ गई है।
'झनक'
हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा का शो 'झनक' इस बार तीसरे स्थान पर काबिज है। ये शो पिछले दो हफ्तों से टीआरपी की सूची में दूसरे नंबर पर था, लेकिन अब इसकी रेटिंग में गिरावट आई है और अब ये शो 2.2 रेटिंग के साथ यह तीसरे पायदान पर खिसक गया है।
'गुम है किसी के प्यार में'
हितेश भारद्वाज और अमायरा खुराना का शो 'गुम है किसी के प्यार में' एक बार फिर चौथे स्थान पर है। स्टार प्लस का ये पिछले कुछ समय से टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर बना हुआ है। शो की कहानी को 'ये है मोहब्बतें' से कॉपी किया गया है, जिस वजह से दर्शक शो को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं।
Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी को सम्मानित करेगी मध्य प्रदेश सरकार, इस पुरस्कार से नवाजे जाएंगे निर्देशक
उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का शो 'उड़ने की आशा' पिछले कुछ समय से लगातार गुम है किसी के प्यार में को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहा है। शो में "सचिन-सैली" की जोड़ी फैंस को काफी अच्छी लग रही है। यह शो इस हफ्ते भी 2.1 रेटिंग के साथ यह चौथे स्थान पर है।
Shark Tank: ‘शार्क टैंक इंडिया’ से कटा ‘जोमैटो’ के सीईओ दीपिंदर गोयल का पत्ता, ‘स्विगी’ के चलते लिया गया फैसला