फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP This Week: टीआरपी चार्ट में फिर से कायम है अनुपमा का दबदबा, जानिए टॉप में शामिल अन्य शो की रेटिंग

Fri, 25 Oct 2024 06:01 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 25 Oct 2024 06:01 PM IST
सार

TRP This Week: टीआरपी चार्ट में फिर से कायम है अनुपमा का दबदबा, जानिए टॉप में शामिल अन्य शो की रेटिंग
 
विज्ञापन
TRP This Week Anupamaa Topped again Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at second know about others shows ranking
भारतीय टीवी शो - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा स्त्रोत है। घर बैठे दर्शकों का इस टीवी शो के जरिए भरपूर मनोरंजन होता है। टीवी की दुनिया में सारा खेल टीआरपी का होता है। शो के ज्यादा टीआरपी का मतलब है, उसे दर्शकों से उतना ही ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस बीच ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) जारी कर दी है। हर बार की तरह, अनुपमा ने इस बार भी बाजी मार ली है। आइए,  जानते हैं बाकी शोज का क्या हाल रहा है। 

TRP This Week Anupamaa Topped again Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at second know about others shows ranking
अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly

अनुपमा-ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीआरपी लिस्ट में हमेशा की तरह अनुपमा पहले स्थान पर है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना अभिनीत ये शो एक बार फिर से पहले स्थान पर है। शो को खूब प्यार मिल रहा है और हाल ही में इसने एक बड़ी छलांग लगाई है। शो में आए नए बदलाव से दर्शक काफी प्रभावित हुए हैं। इस हफ्ते इस शो को 2.4 की रेटिंग मिली है। इस रेटिंग के साथ ये शो शीर्ष पर बना हुआ है। 

TRP This Week Anupamaa Topped again Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at second know about others shows ranking
अनुपमा-ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम @starplus

'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
वहीं, दूसरे नंबर पर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभिनीत ये रिश्ता क्या कहलाता है मौजूद है।  शो में अभिरा और अरमान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो को 2.2 की रेटिंग मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP This Week Anupamaa Topped again Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at second know about others shows ranking
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

'गुम है किसी के प्यार में'
भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का शो, गुम है किसी के प्यार में तीसरे नंबर पर है। सावी और रजत की कहानी आखिरकार दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही है। शो को 2.2 रेटिंग मिली है। 

विज्ञापन
TRP This Week Anupamaa Topped again Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at second know about others shows ranking
उड़ने की आशा - फोटो : सोशल मीडिया

'उड़ने की आशा'
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा अभिनीत 'उड़ने की आशा' एक बार फिर से चौथे स्थान पर है। सचिन और सायली ने अपने अभिनय से लाखों दिलों को छू लिया है। उनकी केमिस्ट्री और सचिन का अनोखा अंदाज इस शो में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस हफ्ते शो को 2.1 रेटिंग मिली है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान-गौरी की शादी के 25 साल हुए पूरे, किंग बोले- आर्यन उन दोनों जैसा बिल्कुल...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed