फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office Collection: धीमी चाल चल रही राजकुमार की 'श्रीकांत', जानें कैसा है हॉलीवुड के लंगूरों का हाल

Wed, 22 May 2024 10:53 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 22 May 2024 10:53 AM IST
सार

इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' और अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' लगी हुई है। इन दोनों फिल्मों की कमाई भी अब बहुत कम हो रही है। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Kingdom Of The Planet Of The Apes and Rajkummar Rao Srikanth Latest Collections
श्रीकांत और किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस की हालत इन दिनों खस्ता चल रही है। बीते महीने से लगभग सभी फिल्मों का बुरा हाल है। कोई अच्छी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस की मुस्कुराहट फिर से वापस ला सकती है। इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' और अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' लगी हुई है। इन दोनों फिल्मों की कमाई भी अब बहुत कम हो रही है। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था। मगर अब फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं, राजकुमार की 'श्रीकांत' शुरुआत से ही धीमी चाल चल रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा... 

Tuesday Box Office Report Kingdom Of The Planet Of The Apes and Rajkummar Rao Srikanth Latest Collections
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला
श्रीकांत

राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। मगर फिल्म की कमाई प्रशंसकों को निराश कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म जल्द ही अपना बोरिया-बिस्तर समेट लेगी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म राजकुमार ने श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है।  

Welcome To The Jungle: 200 घोड़ों के साथ शूट होगा ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक्शन सीक्वेंस! जल्द शुरू होगी शूटिंग

Tuesday Box Office Report Kingdom Of The Planet Of The Apes and Rajkummar Rao Srikanth Latest Collections
श्रीकांत फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'श्रीकांत' ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की थी। हालांकि वीकडेज पर फिर से फिल्म का वही हो गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 12वें दिन इस फिल्म ने 1.20 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 28.80 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Kingdom Of The Planet Of The Apes and Rajkummar Rao Srikanth Latest Collections
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’  - फोटो : ट्वेटिंएथ सेंचुरी स्टूडियोज
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स

हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भी भारतीय सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन से ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। मगर अब इस फिल्म की कमाई भी लाखों में सिमट के रह गई है। भारत में 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। 

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Kingdom Of The Planet Of The Apes and Rajkummar Rao Srikanth Latest Collections
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय दर्शकों को भी ये हॉलीवुड फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म की रिलीज के बाद से बॉलीवुड के लंगूर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे। कमाई की बात करें तो मंगलवार यानी कि 12वें दिन फिल्म ने महज 52 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 24.24 करोड़ रुपये हो गया है।  

IPL 2024: कोलकाता और हैदराबाद के मैच के बाद शाहरुख खान से मैदान पर हो गई गलती, हाथ जोड़कर मांगी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed