कहते है कि शादी भी उसी से करनी चाहिए, जिससे आप प्यार करते हो। कई लोग शादी तो कर लेते हैं, लेकिन उनके रिश्ते में प्यार की कमी रहती है। हालांकि, बदलते दौर के साथ लोगों की मानसिकता भी बदल रही है। अब लोग शादी से ज्यादा रिश्ते को अहमियत दे रहे हैं। शादी को मात्र रीति–रिवाज समझकर लोग एक साथ रहकर अपना प्यार निभा रहे हैं। यही हाल कुछ हमारे टीवी सिलेब्स का भी है। तो ज्यादा देर न करते हुए है आज के लेख में हम आपको उन टीवी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर से शादी नहीं की, बल्कि वे लिव इन में रहते हैं।
TV: वर्षों से अपने प्यार के साथ रहती हैं ये टीवी एक्ट्रेस लेकिन नहीं रचाई शादी, गुजार रही हैं खुशहाल जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लेषा सावंत
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री अश्लेषा सावंत अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय को लेकर भी खूब जानी जाती हैं। इन दिनों अभिनेत्री शो ‘अनुपमा’ में अपने अभिनय का दम खम दिखा रही हैं। आपको बता दें कि अश्लेषा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संदीप बसवाना के साथ लिव इन में रहती हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।
Jawan: इस वजह से विजय सेतुपति से साइन की थी शाहरुख खान की फिल्म जवान, अभिनेता के खुलासे ने किया दंग
डेलनाज ईरानी
टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार डेलनाज ईरानी आज भी दर्शकों के बीच अपने अभिनय को लेकर जानी जाती हैं। डेलनाज की पहली शादी असफल साबित हुई थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने डीजे पर्सी को डेट करना शुरू किया था। आपको बता दें कि आज भी दोनों साथ में खुशाल जिंदगी बिता रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत की खुशियों पर लगा 'ग्रहण, पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर
मुग्धा गोडसे
छोटे परदे की लोकप्रिय अभिनेत्री मुग्धा गोडसे लोगों के बीच अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। फैंस अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर भी काफी फॉलो करते हैं। आपको बता दें कि मुग्धा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव के साथ लिव इन में रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।
हिना खान
बॉलीवुड में भी अपनी सफलता का परचम बुलंद करने वाली टीवी अभिनेत्री हिना खान अपने फैशन को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी हिना की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि हिना वर्षों से अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों लिव इन में भी रह चुके है। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री का शादी करने का कोई प्लान नहीं है।