फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actresses: कमाई के मामले अपने पति को मात देती हैं ये टीवी हसीनाएं, लिस्ट में इन अभिनेत्रियों के नाम शामिल

Wed, 26 Jun 2024 03:53 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 26 Jun 2024 03:53 PM IST
सार

अपनी शानदार अदाकारी के दम पर ये हसीनाएं मेकर्स के जेब खाली कर देती हैं। टीवी की कई अभिनेत्रियां है, जो कमाई के मामले में अच्छों-अच्छों को टक्कर देती हैं। यहां तक की कई अभिनेत्रियों की कमाई इनके पतियों से भी ज्यादा होती है। 

विज्ञापन
TV Actresses Who Earning More than Their Husbands Divyanka Tripathi Dipika Kakar Mugdha Rupali Ganguli
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

टीवी अभिनेत्रियां लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं है। इन हसीनाओं की भी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों की तरह तगड़ी फैन फॉलोइंग होती है। कमाई के मामले में भी ये हसीनाएं बिल्कुल पीछे नहीं हैं। अपनी शानदार अदाकारी के दम पर ये हसीनाएं मेकर्स के जेब खाली कर देती हैं। टीवी की कई अभिनेत्रियां है, जो कमाई के मामले में अच्छों-अच्छों को टक्कर देती हैं। यहां तक की कई अभिनेत्रियों की कमाई इनके पतियों से भी ज्यादा होती है। आज इस लेख में हम उन्हीं टीवी हसीनाओं के बारे में जानेंगे, जो कमाई के मामले में अपने पतियों को भी टक्कर देती हैं...

TV Actresses Who Earning More than Their Husbands Divyanka Tripathi Dipika Kakar Mugdha Rupali Ganguli
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। दिव्यांका त्रिपाठी को ये है मोहब्बतें और बनू मैं तेरी दुल्हन से खूब लोकप्रियता मिली। दिव्यांका कमाई के मामले में अच्छों-अच्छों को मात देती हैं। दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया से भी लोकप्रियता के साथ-साथ कमाई में भी आगे हैं।

TV Actresses Who Earning More than Their Husbands Divyanka Tripathi Dipika Kakar Mugdha Rupali Ganguli
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका कक्कड़

ससुराल सिमर का फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी शानदार अदाकारी से दीपिका ने फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। दीपिका कक्कड़ भी कमाई के मामले में अपने पति औऱ अभिनेता शोएब इब्राहिम से आगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actresses Who Earning More than Their Husbands Divyanka Tripathi Dipika Kakar Mugdha Rupali Ganguli
मुग्धा चापेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
मुग्धा चापेकर

अभिनेत्री मुग्धा चापेकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री को सीरीयल कुमकुम भाग्य से घर घर में पहचान मिली। मुग्धा चापेकर ने रविश देसाई के साथ शादी की है। मुग्धा चापेकर कमाई के मामले में अपने पति को भी टक्कर देती हैं। 

विज्ञापन
TV Actresses Who Earning More than Their Husbands Divyanka Tripathi Dipika Kakar Mugdha Rupali Ganguli
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रुपाली गांगुली

अनुपमा फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रुपाली गांगुली शो के एक एपिसोड के लिए लाखों में चार्ज करती हैं। अभिनेत्री के पति अश्विन के वर्मा एक बिजनेसमैन हैं। फिर भी कमाई के मामले में रुपाली अपने पति अश्विन से भी आगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed