सब्सक्राइब करें

TV: इंडिया छोड़ विदेशों में बस चुकी हैं टीवी की ये अभिनेत्रियां, शादी कर अभिनय से कर लिया है किनारा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Aug 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
TV Celebs Left India and Settled Abroad Erica Fernandes Mihika Verma Niki Aneja Rucha Hasabnis
टीवी एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की तरह टीवी सेलेब्स भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता बटोरते हैं। फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स के बारे में सब कुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि, महिला कलाकारों के लिए अपना करियर बनाना हमेशा ही मुश्किल रहा है। ऐसे में छोटे पर्दे पर कुछ ऐसी अभिनेत्री भी रही हैं, जिन्होंने अच्छे खासे करियर को लात मारकर इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। आज के इस लेख में हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत को छोड़ विदेश में जा बसी हैं।

 

Trending Videos
TV Celebs Left India and Settled Abroad Erica Fernandes Mihika Verma Niki Aneja Rucha Hasabnis
एरिका फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

 एरिका फर्नांडिस
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री  एरिका फर्नांडिस अपने अभिनय की नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी जानी जाती हैं। पिछली बार एरिका को ‘कसौटी जिंदगी’ में प्रेरणा के किरदार में देखा गया था। दर्शकों ने इस शो को काफी पसंद किया था। हालांकि, कोरोना के आने के बाद इस सीरियल को बंद कर दिया गया। आपको बता दें कि एरिका अब भारत छोड़कर दुबई में रहने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Celebs Left India and Settled Abroad Erica Fernandes Mihika Verma Niki Aneja Rucha Hasabnis
रुचा हसबनीस - फोटो : सोशल मीडिया

रुचा हसबनीस
सीरियल साथ निभाना साथिया से टीवी जगत में अपनी पहचान बनाने वाली रुचा हसबनीस ने भी अभिनय से दूरी बना ली है। हालांकि, अभिनेत्री ने अपनी करियर तबदांव पर लगाया, जब उन्हें कई सारे शोज के ऑफर आ रहे थे। इस सीरियल के बाद रुचा ने शादी की और यूएस में जाकर बस गईं। अब अभिनेत्री अपना सारा समय अपने परिवार को दे रही हैं।

TV Celebs Left India and Settled Abroad Erica Fernandes Mihika Verma Niki Aneja Rucha Hasabnis
मिहिका वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मिहिका वर्मा
मिहिका वर्मा छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री हैं। मिहिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से काफी कनेक्ट रहती हैं। मिहिका को शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल हुई थी। मिहिका ने शादी के बाद अभिनय छोड़ दिया और विदेश में बस गई हैं।



 
विज्ञापन
TV Celebs Left India and Settled Abroad Erica Fernandes Mihika Verma Niki Aneja Rucha Hasabnis
निकी अनेजा - फोटो : सोशल मीडिया

निकी अनेजा
निकी अनेजा ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, लेकिन फैंस आज भी उनके अभिनय की खूब सराहना करते हैं। निकी एक समय टीवी इंडस्ट्री पर राज करती थीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली है और विदेश में बस गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed