फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Shows: बहुत कम समय में ही इन टीवी शोज पर लग गया था ताला, कुछ तो सौ एपिसोड भी नहीं कर पाए पूरा

Thu, 26 Sep 2024 11:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 26 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
TV Shows Were Off-Air After Just 100 Episodes Pavitra Bhagya Shaadi Mubarak Kasautii Zindagii Kay 2
बहुत जल्द ही बंद हो गए ये टीवी शो - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी धारावाहिक दर्शकों के रोज के मनोरंजन का बड़ा स्रोत है। खासकर महिलाओं के लिए यह उनके रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा है। अपने इन्हीं दर्शकों के लिए निर्माता अक्सर नए, मनोरंजक धारावाहिकों को निर्माण करते रहते हैं। कुछ शोज को दर्शकों का भर-भर के प्यार मिलता है तो कुछ मायूस ही रह जाते हैं। हाल ही में खबरें सामने आईं की टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' जल्द ही बंद हो सकता है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले ‘बिग बॉस सीजन 18’ के चलते इस शो पर ताला लग सकता है। आइए आज जानते हैं कि कौन-कौन से टीवी शो बहुत जल्द ही बंद हो गए।


 
TV Shows Were Off-Air After Just 100 Episodes Pavitra Bhagya Shaadi Mubarak Kasautii Zindagii Kay 2
पवित्र भाग्य - फोटो : सोशल मीडिया
पवित्र भाग्य
‘पवित्र भाग्य’ कलर्स टीवी पर 2 मार्च 2020 से प्रसारित हुआ और  2 अक्टूबर 2020 को बंद हो गया। इस शो में  अनेरी वजानी , कुणाल जयसिंह , वैष्णवी प्रजापति और रीवा अरोड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसका निर्माण एकता कपूर ने अपने बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत किया था। यह शो अपने सौ एपिसोड भी पूरे नहीं कर पाया था। 
कैंसर का पता चलने के बाद हिना को सबसे पहले याद आई थीं यह अभिनेत्री

 
TV Shows Were Off-Air After Just 100 Episodes Pavitra Bhagya Shaadi Mubarak Kasautii Zindagii Kay 2
शेरदिल-शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
शेरदिल -शेरगिल
सुरभि चंदना धीरज कपूर का शो ‘शेरदिल -शेरगिल’ बहुत जल्द ही बंद हो गया था। अपने शुरू होने के चंद महीने मं ही इस शो पर ताला लटक गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
TV Shows Were Off-Air After Just 100 Episodes Pavitra Bhagya Shaadi Mubarak Kasautii Zindagii Kay 2
शादी मुबारक - फोटो : सोशल मीडिया
शादी मुबारक 
इस लिस्ट में टीवी धारावाहिक ‘शादी मुबारक’ भी शामिल है। यह शो भी बहुत जल्दी ही बंद हो गया था। कहा जाता है कि इसकी कहानी लोगों को प्रभावित नहीं कर पाई थी। इस शो की टीआरपी भी बहुत कम थी, जिसकी वजह से इसे निर्माताओं ने बंद कर दिया था। यह शो 24 अगस्त 2020 से शुरू हुआ था और 31 मार्च 2021 तक चला था। 

 
विज्ञापन
TV Shows Were Off-Air After Just 100 Episodes Pavitra Bhagya Shaadi Mubarak Kasautii Zindagii Kay 2
कसौटी जिंदगी की 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कसौटी जिंदगी की 2
‘कसौटी जिंदगी की’ के पहले भाग ने तो दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसे खूब पसंद किया गया था, लेकिन इसका दूसरा भाग उतनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाया। दर्शकों ने इसे उस तरह का प्यार नहीं दिया। यह शो 25 सितंबर 2018 से 3 अक्टूबर 2020 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ। 
Devara: 'देवरा पार्ट 1' की रिलीज से पहले राम चरण ने भाई जूनियर एनटीआर को दी शुभकामना, टीम के नाम लिखा खास नोट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed