{"_id":"68a3215abddc1a9ef8017e72","slug":"tv-stars-who-rose-to-fame-overnight-but-later-disappeared-from-industry-2025-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV Stars: रातों-रात टीवी के इन सितारों को मिली बेशुमार लोकप्रियता, फिर अचानक इंडस्ट्री से हो गए गुम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
TV Stars: रातों-रात टीवी के इन सितारों को मिली बेशुमार लोकप्रियता, फिर अचानक इंडस्ट्री से हो गए गुम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:19 PM IST
सार
TV Stars Who Disappeared: टीवी के कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें उनके पहले ही शो से काफी पॉपुलेरिटी मिली लेकिन फिर उस शो के बाद कुछ समय तक तो वो दूसरे कुछ शोज में नजर आए लेकिन फिर अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गए।
विज्ञापन
1 of 6
टीवी स्टार्स
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की दुनिया ने कई ऐसे चेहरे दिए हैं जिन्होंने अपने पहले ही शो से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। लेकिन हैरानी की बात ये है कि कुछ सितारे जिन्होंने शुरुआती दिनों में जबरदस्त फेम हासिल किया, वो अचानक इंडस्ट्री से ऐसे गायब हुए जैसे कभी थे ही नहीं। आज न तो वो टीवी स्क्रीन पर दिखते हैं और न ही उनके करियर की कोई खबर सुनने को मिलती है। आइए जानते हैं इन पांच लोकप्रिय टीवी कलाकारों के बारे में, जिन्होंने एक वक्त पर इंडस्ट्री में धूम मचाई, मगर फिर हो गए गुमनाम।
2 of 6
सारा खान
- फोटो : एक्स
सारा खान
सारा खान ने स्टार प्लस के शो ‘सपना बाबुल का... बिदाई’ से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपनी मासूमियत और दमदार एक्टिंग से उन्होंने लाखों दिल जीते। साधना के किरदार में उन्होंने एक आदर्श बहन और बेटी की छवि निभाई जो घर-घर में पहचानी जाने लगी। शो के बाद सारा कई रियलिटी शोज और सीरियल्स में नजर आईं, लेकिन उनकी लोकप्रियता पहले जैसी नहीं रही। धीरे-धीरे वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं। आज वो क्या कर रही हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
3 of 6
अनस राशिद
- फोटो : एक्स
अनस राशिद
अनस राशिद ने टीवी के इतिहास में सबसे हिट माने जाने वाले शो 'दिया और बाती हम' में सूरज राठी का किरदार निभाया था। एक सीधा-सादा हलवाई जो अपनी पत्नी के आईपीएस बनने के सपनों में उसका साथ देता है—इस भूमिका ने अनस को सुपरस्टार बना दिया था। लेकिन शो के खत्म होने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। कहा जाता है कि उन्होंने शादी कर ली और अब पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं। एक्टिंग में उनकी वापसी कब होगी, इसका कोई संकेत नहीं है।
गुरप्रीत सिंह
गुरप्रीत सिंह ने टीवी शो 'कहीं तो होगा' में टेलीविजन के सबसे चर्चित किरदार 'सुजल' को निभाया। गुरप्रीत के शो छोड़ने के बाद ही राजीव खंडेलवाल ने इस किरदार को निभाया था। लेकिन इसके बाद गुरप्रीत का करियर ठहर सा गया। कुछ छोटे-मोटे शोज में नजर आने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। फिलहाल गुरप्रीत कहां हैं, क्या कर रहे हैं—इस पर कोई जानकारी सार्वजनिक रूप से मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
गुरदीप कोहली
- फोटो : एक्स
गुरदीप कोहली
गुरदीप कोहली को आज भी 'संजीवनी' की डॉ जूही के रूप में याद किया जाता है। एक सशक्त और संवेदनशील महिला डॉक्टर के रूप में उन्होंने न केवल अपने किरदार को बल्कि खुद को भी एक पहचान दी। उस दौर में महिला डॉक्टर के किरदार इतने गहराई से नहीं निभाए जाते थे, लेकिन गुरदीप ने इस मिथक को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने कुछ और टीवी प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। अब वो पर्दे पर कम ही दिखाई देती हैं और उनकी लाइफस्टाइल भी अब निजी ही बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।