सब्सक्राइब करें

TV Celebs: एक वक्त पर फैंस के दिलों में राज करते थे ये टीवी सितारे, छोटे पर्दे से दूर आज जी रहे हैं ऐसी जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 20 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

उस दौर में इन धारावाहिक में दिखने वाले सितारों की एक अलग ही फैन फॉलोइंग थी। उस समय दर्शकों के दिलोम पर राज करने वाले कई टीवी सितारे आज पर्दे से दूर हैं। इन सितारों को लंंबे वक्त से छोटे पर्दे पर नहीं देखा गया है।

विज्ञापन
TV Stars Who Were Popular Poonam Narula Sheezan Khan  Kiran Karmarkar
छोटे पर्दे से रातों-रात गायब हुए ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

ओटीटी के दौर में भी टीवी सीरीयल्स का अपना ही एक अलग क्रेज है। दर्शकों को आज भी धारावाहिक देखना उतना ही पसंद है, जितना पहले पसंद था। पहले के समय में, जो टीवी सीरीयल्स आते थे, कई दर्शक आज भी उन्हें देखना पसंद करते हैं। उस दौर में इन धारावाहिक में दिखने वाले सितारों की एक अलग ही फैन फॉलोइंग थी। उस समय दर्शकों के दिलोम पर राज करने वाले कई टीवी सितारे आज पर्दे से दूर हैं। इन सितारों को लंंबे वक्त से छोटे पर्दे पर नहीं देखा गया है। तो चलिए आज इन सितारों के बारे में जानते हैं कि ये आज कैसी जिंदगी जी रहे हैं। 

Trending Videos
TV Stars Who Were Popular Poonam Narula Sheezan Khan  Kiran Karmarkar
सीजेन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सीजेन खान

अभिनेता सीजेन खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सीजेन छोटे पर्दे का जाना माना नाम हैं। अभिनेता को एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में अनुराग बसु के किरदार से घर घर में पहचान मिली थी। सीजेन खान पर्दे से लंबे वक्त से दूरी बनाए हुए हैं। उन्हें काफी समय से किसी सीरियल में नहीं देखा गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
TV Stars Who Were Popular Poonam Narula Sheezan Khan  Kiran Karmarkar
पूनम नरूला - फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम नरूला

अभिनेत्री पूनम नरूला टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह कई धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। पूनम कॉमेडी शो शरारत से घर-घर में मशहूर हुई थीं। इसमें उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पूनम नरूला भी लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

TV Stars Who Were Popular Poonam Narula Sheezan Khan  Kiran Karmarkar
किरण करमरकर - फोटो : इंस्टाग्राम
किरण करमरकर

अभिनेता किरण करमरकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। किरण कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। एकता कपूर के शो ‘कहानी घर घर की’ में ओम का किरदार निभाकरकिरण करमरकर को घर घर में पहचान मिली थी। किरण करमरकर भी छोटे पर्दे से लंबे समय से दूरी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
TV Stars Who Were Popular Poonam Narula Sheezan Khan  Kiran Karmarkar
रीवा बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम
रीवा बब्बर

अभिनेत्री रीवा बब्बर भी कई टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। वह एकता कपूर के कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। मगर उन्हें असली पहचान सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में कामिनी खन्ना के किरदार से मिली थी। वह लंबे वक्त से पर्दे से दूर अब अपना खुद का मेकअप स्टूडियो चला रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed