फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twinkle Khanna: ट्विंकल कर रही हैं अपने स्क्रीन टाइम में कटौती, बोलीं- मोबाइल की वजह से हम जिंदगी की छोटी...

Sun, 23 Jun 2024 01:54 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 23 Jun 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna talks about overuse of technology I have recently started using to curb my screen time
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर बड़ी बेबाकी से अपनी बातों को रखती नजर आती हैं। आज अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। साथ ही साथ वे टेक्नोलॉजी के अत्याधिक उपयोग पर भी बातें करती नजर आईं--


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


Twinkle Khanna talks about overuse of technology I have recently started using to curb my screen time
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अक्सर समसामयिक मुद्दों पर बातें करती दिखती हैं। आज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'हमें इस में जीवन में एक सीमित संसाधन मिला है जिसे समय कहते हैं। अब ये हम पर निर्भर करता है कि हम अपने समय का कैसे उपयोग करते हैं'। 

 
Twinkle Khanna talks about overuse of technology I have recently started using to curb my screen time
 ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विंकल खन्ना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे ऐसा लगता है कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि सभी लोग इन दिनों फोन पर अत्याधिक समय बिताते हैं। इन दिनों मैं स्क्रीन टाइम को कम करने की कोशिश कर रही हूं। आप लोग भी बताइए कि आप स्क्रीन टाइम कम करने के लिए क्या करते हैं'। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna talks about overuse of technology I have recently started using to curb my screen time
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
 ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपनी बेटी के कांसर्ट में भाग लेने के लिए लंदन पहुंची थी। अपनी लंदन यात्रा के बारे में बातें करते हुए अभिनेत्री ने बताया, 'इस यात्रा के दौरान मैंने अपने स्क्रीन टाइम में काफी कटौती की और लंदन को काफी करीब से देखा। मैंने सोचा कि रील्स और मीम्स के इस दौर में हम जिंदगी की छोटी खुशियों से कितने दूर हो गए हैं'। 




 
विज्ञापन
Twinkle Khanna talks about overuse of technology I have recently started using to curb my screen time
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेत्री बॉबी देओल के साथ किया था। उनकी पहली फिल्म 'बरसात' थी। अक्षय कुमार से शादी करने के बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया था। अब वे अखबारों के लिए कॉलम लिखती हैं। इसके अलावा वे कई किताबें भी लिख चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed