{"_id":"66225f6f2d138dee9b0ecef9","slug":"upcoming-movies-released-after-diwali-2024-singham-again-bhool-bhulaiyaa-3-game-changer-prem-ki-shadi-2024-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Movies: 2024 की धमाकेदार फिल्में, फैंस को है बेसब्री से इंतजार, सिंघम अगेन से लेकर प्रेम की शादी तक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Upcoming Movies: 2024 की धमाकेदार फिल्में, फैंस को है बेसब्री से इंतजार, सिंघम अगेन से लेकर प्रेम की शादी तक
Fri, 19 Apr 2024 05:44 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:44 PM IST
सार
पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त क्योंकि इस साल अभी धमाकेदार फिल्म रिलीज होनी बाकी हैं। इन फिल्मों में सिंघम अगेन से लेकर भूल भुलैया 3,गैम चेंजर, प्रेम की शादी और हेरा फेरी 4 तक शामिल हैं।
विज्ञापन
2024 की धमाकेदार फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में साल 2024 को कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सभी फिल्मों की खास बात यह है कि यह सभी बड़े अभिनेताओं की फिल्में हैं, जिनमें शामिल सलमान खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन के नाम शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में ज्यादातर फिल्मों के सीक्वल है। इसलिए भी फैंस इन फिल्मों को देखने के लिए बेकरार है कि इनके सीक्वल में आखिर आगे क्या होगा।
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम अगेन
सबसे पहले बात करते है इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' की। साल 2011 में फिल्म का पहला पार्ट 'सिंघम' रिलीज हुआ था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है 'सिंघम अगेन'। अब आए दिन इस मूवी को लेकर नई-नई अपडेट सामने आती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'सिंघम अगेन' इस दिवाली 2024 को रिलीज हो सकती है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और अर्जुन कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।

भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3
निर्देशक अनीज बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फैंस 'भूल भुलैया 3' का बेसब्री से इंतजार रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च महीने से शुरू हुई थी और लगातार फिल्म की लोकेशन बदली जा रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन, रूह बाबा के किरदार में नजर आएंगे। विद्या बालन, मंजुलिका बनकर लौट रही हैं। विद्या ने फिल्म 'भूल भुलैया 1' में मंजुलिका का भयानक किरदार निभाया था। वहीं, तृप्ति डिमरी, कार्तिक की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में माधुरी दीक्षित का किरदार भी अहम होगा। यह फिल्म इस दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

गैम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
गैम चेंजर
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' काफी ज्यादा खास होने वाली है। इसमें दर्शकों राम चरण को दो किरदार निभाते देख पाएंगे। उनके प्रशंसक तो इस बात को लेकर बड़े उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। 'गेम चेंजर' में राम चरण, कियारा आडवाणी, श्रीकांत, एसजे सूर्या, सुनील, नासर, जयराम, अंजलि और समुथिरकानी अभिनय करते नजर आएंगे। यह फिल्म सितंबर या अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी। इसे पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

प्रेम की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम की शादी
सलमान खान की फिल्म 'प्रेम की शादी' को लेकर फैंस इसलिए भी उत्साहित है क्योंकि इस फिल्म में वह सूरज बड़जात्या के साथ काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का नाम 'प्रेम की शादी' रखा गया है, जिसमें सलमान खान अपने पुराने किरदार प्रेम के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देंगे। यह फिल्म दिवाली 2024 को रिलीज हो सकती है। सलमान खान ने इससे पहले सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में काम किया है। यह सभी फिल्में सुपरहिट रही थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि 'प्रेम की शादी' भी इन्हीं फिल्मों की तरह सुपरहिट होगी।