फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Movies 2025: प्रभास से लेकर रजनीकांत तक, इन साउथ के दिग्गजों की फिल्में इस साल होंगी रिलीज; देखें लिस्ट

Tue, 25 Feb 2025 07:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 25 Feb 2025 07:05 PM IST
सार

South Movies 2025: साउथ सिनेमा के प्रेमियों के लिए यह साल काफी खास होने वाला है। कई बड़े स्टार्स की फिल्में इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं किस स्टार की कौन सी फिल्म कब रिलीज होगी?

विज्ञापन
Upcoming South Indian Movies in 2025 Kantara Chapter 1 The Raja Saab Thug Life Coolie Thalapathy 69
साल 2025 में रिलीज होंगी साउथ के इन अभिनेताओं की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बीता हुआ साल साउथ की फिल्मों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा। कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर निराशा का ही सामना करना पड़ा। हां, ‘पुष्पा 2’ ने जरूर एक बड़ा धमाका किया, लेकिन कुछ हिट फिल्मों को छोड़ दें तो बाकी फिल्में या तो औसत रह गईं या अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। ‘देवरा पार्ट 1’ भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। 'इंडियन 2', 'गुंटूर करम' और ‘गोट’ की हालत भी खस्ता ही रही। साल 2025 में ‘डाकू महाराज’, ‘तंडेल’ और ‘विदामुयर्ची’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन इनके प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं है। हालांकि, अभी साउथ की कई फिल्मों का सिनेमाघरों में दस्तक देना बाकी है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं।
Upcoming South Indian Movies in 2025 Kantara Chapter 1 The Raja Saab Thug Life Coolie Thalapathy 69
कांतारा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial

कांतारा: चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसका पहला भाग 'कांतारा' साल 2022 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कांतारा 2' इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।


 
Upcoming South Indian Movies in 2025 Kantara Chapter 1 The Raja Saab Thug Life Coolie Thalapathy 69
राजा साहब - फोटो : इंस्टाग्राम

राजा साहब
‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास इस साल अपनी फिल्म ‘राजा साहब’ लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हो रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। प्रभास की लंबे समय से इंतजार में रही यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming South Indian Movies in 2025 Kantara Chapter 1 The Raja Saab Thug Life Coolie Thalapathy 69
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan

ठग लाइफ
दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम और कमल हासन 36 साल बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। वह गैंगस्टर ड्रामा 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में लेकर आने को तैयार हैं। यह फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Upcoming South Indian Movies in 2025 Kantara Chapter 1 The Raja Saab Thug Life Coolie Thalapathy 69
फिल्म 'कुली' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

कुली
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' भी इस सास सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी। ‘कुली’ में नागार्जुन, सत्यराज और श्रुति हासन भी हैं। इससे पहले रजनीकांत को ‘वेटैयन’ में देखा गया था। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed