{"_id":"683ec273154f6e857601b504","slug":"usha-nadkarni-lives-alone-at-home-fears-fears-explained-her-pain-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Usha Nadkarni: 79 साल की हो चुकी एक्ट्रेस को इसलिए लगता है डर, बयां किया अपना दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Usha Nadkarni: 79 साल की हो चुकी एक्ट्रेस को इसलिए लगता है डर, बयां किया अपना दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:08 PM IST
सार
Usha Nadkarni Shares Sad Moment: 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से मशहूर अभिनेत्री उषा नाडकर्णी अब 79 साल की हो चुकी हैं। वह अपने घर में अकेली रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।
विज्ञापन
1 of 5
उषा नाडकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल में सविता देशमुख का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री उषा नाडकर्णी इन दिनों मुश्किल में हैं। हाल ही में 'पवित्र रिश्ता' शो को 16 साल हुए। ऐसे मौके पर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने घर पर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में उषा नाडकर्णी भी शामिल हुई। यहां उन्होंने सीरियल से जुड़े अनुभव शेयर किया। इसके साथ ही अपना दर्द भी बयां किया है।
2 of 5
उषा नाडकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
उषा ने बयां किया अपना दर्द
उषा नाडकर्णी के घर में कोई नहीं है। वह अपने घर में अकेले रहती हैं। ऐसे में उन्होंने कहा 'मैं अकेली रहती हूं ना, डर लगता है मैं गिरूंगी, किसी को मालूम भी नहीं पड़ेगा। मेरे भाई का पिछले साल 30 जून को निधन हो गया था। मुझे जब किसी चीज की जरूरत या परेशानी होती थी, वो तुरंत मेरे पास दौड़कर आता था। लेकिन अब मैं किसे बताउंगी अपनी चिंता के बारे में?'
3 of 5
उषा नाडकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से था अदाकारी का शौक
13 सितंबर 1946 को जन्मी उषा नाडकर्णी को बचपन से ही अभिनय का शौक था। वह अक्सर सार्वजनिक गणेश उत्सवों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। हालांकि, उनकी मां ने उनके अभिनय में करियर बनाने का विरोध किया। उन्होंने नौ साल तक बीएमसी में काम किया और फिर 25 साल तक बैंकर रहीं। इसके बाद अभिनय की दुनिया में आईं।
इन फिल्मों और सीरियल में किया काम
उन्होंने 'मुसाफिर', 'हफ्ता बंद', 'तू चोर मैं सिपाही', 'भूतनाथ रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम किया। वह 'रिश्ते', 'थोड़ी सी जमीं थोड़ा सा आसमां', 'रिश्तों का मेला' और 'कैसे मुझे तुम मिल गए' जैसे टीवी सीरियल में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
उषा नाडकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
उषा नाडकर्णी की निजी जिंदगी
साल 1970 में उषा नाडकर्णी की रविंद्र नाडकर्णी से शादी हुई थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है। उषा काम करती थीं। इसलिए उनके बेटे का ख्याल पहले उनकी मां ने रखा बाद में उनके भाई और भाभी ने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।