Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vanvaas box office Collection day 4 Anil Sharma Nana Patekar Utkarsh Sharma film performance on first monday
{"_id":"6769c049a12fc611340b41a8","slug":"vanvaas-box-office-collection-day-4-anil-sharma-nana-patekar-utkarsh-sharma-film-performance-on-first-monday-2024-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vanvaas Collection Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'वनवास', चौथे दिन भी लाखों रुपये में सिमटी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vanvaas Collection Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'वनवास', चौथे दिन भी लाखों रुपये में सिमटी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:25 AM IST
सार
Vanvaas Collection Day 4: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म 'वनवास' की आज की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि सोमवार को कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
वनवास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'वनवास' अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी है और नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने इसमें अभिनय किया है। फिल्म को आज रिलीज हुए तीन चार दिन हो गए हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत बेहद खराब हुई और कमाई के मामले में अब तक इसका 'वनवास' खत्म नहीं हुआ है। वहीं, फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
2 of 5
वनवास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार को भी पिछड़ी 'वनवास'
आज सोमवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, वनवास ने आज चौथे दिन 45 लाख रुपये की कमाई की। बीते दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। हालांकि, तीसरे दिन पहली बार फिल्म ने एक करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। वहीं, आज फिर इसकी कमाई लाखों रुपये में सिमट गई।
3 of 5
वनवास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की अब तक की कमाई
'वनवास' ने पहले दिन 60 लाख रुपये की कमाई के साथ अपनी शुरुआत की थी। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आया और इसने 95 लाख रुपये बटोरे। वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 1.4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म हफ्ते भर में भी बॉक्स ऑफिस से विदा लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वनवास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वनवास के कलाकार
वहीं, बात करें फिल्म के कलाकारों के बारे में तो 'वनवास' में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा के साथ खुशबू सुंदर, सिमरत कौर, राजपाल यादव, अश्विनी कलसेकर, परितोष त्रिपाठी, मनीष वाधवा और राजेश शर्मा ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण सुमन शर्मा ने किया है। अनिल शर्मा, सुनील सिरवैया और अमजद अली ने इसकी कहानी लिखी है।
विज्ञापन
5 of 5
वनवास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नाना और उत्कर्ष के पिछले फिल्मों का हाल
नाना पाटेकर को आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में देखा गया था। नाना की 'वनवास' का हाल 'द वैक्सीन वॉर' से भी खस्ता है। 'द वैक्सीन वॉर' ने कुल 10.33 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसकी पहले रविवार की कमाई 2.25 करोड़ रुपये थी। वहीं उत्कर्ष शर्मा को आखिरी बार 'गदर 2' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 525.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बतौर मुख्य अभिनेता उत्कर्ष आखिरी बार 'जीनियस' में नजर आए थे, जिसने कुल 7.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।