{"_id":"68e13c0eb00d55ce67035c46","slug":"varun-dhawan-and-janhvi-kapoor-film-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-day-3-box-office-collection-2025-10-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSKTK Box Office Collection Day 3: ‘सनी संस्कारी..’ के लिए शुभ रहा शनिवार, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SSKTK Box Office Collection Day 3: ‘सनी संस्कारी..’ के लिए शुभ रहा शनिवार, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:54 PM IST
सार
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। हालांकि आज शनिवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के लिए शुभ होता नजर आ रहा है। जानिए कमाई।
वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। आज शनिवार को फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म की तीसरे दिन की कमाई पिछले दिन के मुकाबले ज्यादा हुई, जो शुभ संकेत है। चलिए जानते हैं 'SSKTK' ने कितना कलेक्शन किया।
Trending Videos
2 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : एक्स
तीसरे दिन फिल्म को मिला शुभ संकेत
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। हालांकि आज शनिवार यानी कि तीसरे दिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। अभी कलेक्शन में देर रात और बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं फिल्म ने शुक्रवार को 5.5 करोड़ करोड़ रुपये कमाए थे। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के लिए शुभ समाचार है कि पिछले दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में अभी तक 1.75 करोड़ रुपये की बढ़त हो चुकी है।
जानें कुल कलेक्शन
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म में रोमांस-कॉमेडी का शानदार तड़का है
फिल्म में सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) की कहानी दिखाई गई है। अनन्या (सान्या मल्होत्रा) सनी के प्रपोजल को ठुकरा देती है, वहीं तुलसी के प्यार को विक्रम (रोहित सराफ) ठुकरा देता है। ऐसे में सनी और तुलसी अपने पहले प्यार को जलाने के लिए नकली रोमांस करते हैं। हालांकि कहानी तब बिगड़ जाती है जब उनके बीच असली भावनाएं जाग जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
इन कलाकारों से सजी है फिल्म
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खेतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस। फिल्म की कहानी शशांक खेतान और इशिता मोइत्रा ने लिखी है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।