Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vashu Bhagnani responds to Netflix claims of unpaid dues by Pooja Entertainment for bade miyan chote miyan
{"_id":"66f84b9666956ccf330f79ff","slug":"vashu-bhagnani-responds-to-netflix-claims-of-unpaid-dues-by-pooja-entertainment-for-bade-miyan-chote-miyan-2024-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMCM: वाशु भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट पर लगे बकाया नहीं चुकाने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, नेटफ्लिक्स को दिया जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BMCM: वाशु भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट पर लगे बकाया नहीं चुकाने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, नेटफ्लिक्स को दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
वाशु भगनानी-नेटफ्लिक्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के बीच चल रहा कानूनी विवाद हर गुजरते दिन के साथ और भी पेचीदा होता जा रहा है। यह पूरा विवाद अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए बकाया फीस और पैसे के कारण हुआ है। सबसे पहले फिल्म के निर्माता अली अब्बास जफर ने फिल्म के निर्माता पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी और जैकी भगनानी के खिलाफ फीस नहीं देने का केस दर्ज किया था। वहीं, जवाब में वाशु ने अली पर फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और फिर नेटफ्लिक्स को भी विवाद में घसीट लिया, जिसके बाद नेटफ्लिक्स ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उल्टा प्लेटफॉर्म को ही वाशु से बकाया लेने हैं। अब इस पर वाशु ने बयान जारी किया है।
2 of 4
वाशु भगनानी-जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाशु भगनानी ने कहा, 'मैंने हमेशा सही काम करने में विश्वास किया है और अपनी प्रतिबद्धताओं को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे भरोसा है कि सच्चाई सामने आएगी और निष्पक्ष समाधान की उम्मीद है। दशकों से हम जुनून के साथ फिल्में बनाने के लिए समर्पित हैं और मैं उस प्रतिबद्धता पर कायम हूं। मुझे विश्वास है कि अधिकारी इस मामले को स्पष्ट करने, सुलझाने और न्याय दिलाने में मदद करेंगे।'
3 of 4
अली अब्बास जफर-वाशु भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल अप्रैल में वाशु भगनानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नेटफ्लिक्स ने दो कंपनियों लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया और जू डिजिटल इंडिया के साथ मिलकर उनकी तीन फिल्मों 'हीरो नंबर 1', 'मिशन रानीगंज' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में हस्तक्षेप किया और कहा कि नेटफ्लिक्स पर उनका पैसा बकाया है। 'हीरो नंबर 1' का फिल्मांकन जारी है। पूजा एंटरटेनमेंट दो अलग-अलग मामलों में शामिल रहा है, एक जहां उन्होंने नेटफ्लिक्स के खिलाफ आरोप लगाए हैं और दूसरा, जिसमें प्रोडक्शन हाउस ने निर्देशक अली अब्बास जफर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिन्होंने उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वाशु भगनानी और अली अब्बास जफर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस महीने की शुरुआत में अली ने आरोप लगाया था कि प्रोडक्शन हाउस ने उनकी 7.30 करोड़ रुपये की फीस का भुगतान नहीं किया है। अपने जवाब में पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने फिल्म निर्माता अली के खिलाफ 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के दौरान अबू धाबी अधिकारियों से ली गई सब्सिडी राशि का कथित तौर पर दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस द्वारा अली के खिलाफ मामला दर्ज करने की खबर सामने आने के तुरंत बाद 'बड़े मियां छोटे मियां' के क्रू मेंबर्स अली अब्बास जफर के समर्थन में आ गए और पूजा एंटरटेनमेंट पर आरोप लगाए। आज ही अभिनेता रोनित रॉय ने भी वाशु के साथ काम करने का अनुभव साझा कर इसे दर्दनाक बताया और कहा कि उन्हें भी फीस मिलने में देरी हुई, लेकिन अली की वजह से देर से ही सही, पर फीस मिल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।