फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharvari Wagh: यशराज की 'अल्फा' का हिस्सा बन उत्साहित हैं शरवरी, आलिया भट्ट के साथ आने वाली हैं नजर

Fri, 19 Jul 2024 12:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 19 Jul 2024 12:30 PM IST
सार

यशराज की जासूसी पर आधारित इस फिल्म में शरवरी और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इस बीच उन्होंने आलिया भट्ट और यशराज बैनर के साथ काम करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Vedaa actress Sharvari Wagh feels super excited to be a part of YRF Alpha with Jigra actress Alia Bhatt
शरवरी वाघ- आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

शरवरी वाघ धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाने की ओर बढ़ रही हैं। उन्हें दर्शकों और फिल्म आलोचकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हाल में ही उनकी फिल्म 'मुंजा' रिलीज हुई है। इस फिल्म में भी उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई है। आज हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है। इस फिल्म के बाद से अभिनेत्री की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर काफी बढ़ी है। अब वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ यशराज की एक जासूसी पर आधारित फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल में ही निर्माताओं द्वारा एक वीडियो क्लिप जारी कर इसका नाम 'अल्फा' बताया है। इस वक्त शरवरी फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर तैयारियों में जुटी हैं। हाल में ही उन्होंने इस स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने को लेकर बात की है। 

Vedaa actress Sharvari Wagh feels super excited to be a part of YRF Alpha with Jigra actress Alia Bhatt
शरवरी वाघ-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

यशराज की जासूसी पर आधारित इस फिल्म में शरवरी और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इस बीच उन्होंने आलिया भट्ट और यशराज बैनर के साथ काम करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यशराज के इतने बड़े स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनना अपने आप में एक अविश्वसनीय अहसास है। हालांकि, वह इससे अपने ऊपर दबाव नहीं आने देतीं। वह इससे जुड़ने को लेकर हर पहलू का पूरा आनंद ले रही हैं। उन्होंने इस अवसर के लिए खुद को ऊर्जा से भरपूर और अत्याधिक उत्साहित बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह आलिया के साथ काम करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। 

Vedaa actress Sharvari Wagh feels super excited to be a part of YRF Alpha with Jigra actress Alia Bhatt
आलिया भट्ट- शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने आगे कहा," मैं सेट पर आने, आलिया से हर दिन सीखने और अपना किरदार अच्छे से निभाने को लेकर काफी उत्सुक हूं। मैं अपने ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं आने देना चाहती, क्योंकि दबाव की वजह से मैं मजे नहीं कर पाऊंगी और मैं ऐसा नहीं चाहती। सच कहूं तो इस यूनिवर्स का हिस्सा बनना, वो भी उनके साथ, जो मेरे आदर्श हैं, एक सपने के सच होने जैसा है। मैं आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ को अपना आदर्श मानती हूं।" अभिनेत्री ने आगे जोड़ते हुए कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए एक बेहद खास अनुभव है। 
Diljit Dosanjh: विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, 'दिल-लुमिनाती' टूर में डांसर्स को पैसा नहीं देने का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Vedaa actress Sharvari Wagh feels super excited to be a part of YRF Alpha with Jigra actress Alia Bhatt
शरवरी वाघ-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आदित्य चोपड़ा के यशराज बैनर तले बनने वाली ये पहली महिला प्रधान जासूसी फिल्म होगी। निर्माता इसे एक भव्य एक्शन ड्रामा बनाना चाहते हैं। इसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' बना चुके हैं। हाल में ही फिल्म से जुड़ा सेकंड का वीडियो जारी किया गया था, जिसमें आलिया भट्ट की ताकतवर आवाज में फिल्म के शीर्षक की घोषणा की जाती है। इस दौरान वीडियो में शानदार बैकग्राउंड स्कोर भी सुनने को मिलता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


'ये पॉसिबल नहीं है', अरमान-कृतिका के इंटीमेट होने पर बोलीं 'वड़ा पाव गर्ल'

विज्ञापन
Vedaa actress Sharvari Wagh feels super excited to be a part of YRF Alpha with Jigra actress Alia Bhatt
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम

बात करें शरवरी के वर्क फ्रंट की तो हाल में ही वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना भी हुई थी। इसके अलावा वह 'महाराज' में जुनैद खान और जयदीप अहलावत के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने निर्देशित किया था। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म 'वेदा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें वह अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगी। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 
Box Office Collection: 'सरफिरा' और 'इंडियन 2' की कमाई में गिरावट जारी, जानें कल्कि 2898 एडी समेत किल का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed