फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vedaa Trailer: जॉन अब्राहम की 'वेदा' का ट्रेलर रिलीज, असली 'हीरो' बन एक्शन अवतार में छाईं शरवरी

Thu, 01 Aug 2024 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 Aug 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Vedaa Trailer: John Abraham Sharvari Abhishek Bannerjee and Tamannaah Bhatia Movie
वेदा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

जॉन अब्राहम की 'वेदा' आजादी के पर्व 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली है। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो एक्शन से भरपूर है। एक्शन सिर्फ जॉन अब्राहम का ही नहीं, बल्कि शरवरी का भी दमदार है। यह फिल्म न्याय, आजादी और लैंगिक समानता की बात करती नजर आई। शरवरी का अंदाज चौंकाने वाला है। 

Vedaa Trailer: John Abraham Sharvari Abhishek Bannerjee and Tamannaah Bhatia Movie
वेदा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन निखिली आडवाणी ने किया है। ट्रेलर में जॉन अब्राहम का अंदाज तो शानदार है ही, लेकिन उन्हें एक्शन भूमिका में देखना कुछ नया नहीं है। इस बार बाजी शरवरी मार ले गई हैं। ट्रेलर में अपने अंदाज से उन्होंने फैंस को चौंका दिया है। एक्शन के साथ-साथ उनके संवाद भी कमाल के हैं।

Vedaa Trailer: John Abraham Sharvari Abhishek Bannerjee and Tamannaah Bhatia Movie
वेदा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

ट्रेलर की शुरुआत गीता के श्लोक 'यदा यदा हि धर्मस्य' के साथ होती है। जॉन अब्राहम बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े हैं और उनकी कनपटी पर बंदूक तनी है, लेकिन दृश्य बदलते ही नजरिया बदल जाता है और जॉन अब्राहम अपने चिर-परिचित अंदाज में एक्शन दिखाते नजर आते हैं। मेजर अभिमन्यु कंवर की भूमिका में जॉन, शरवरी के सारथी के रूप में नजर आए हैं। उनके दृश्यों के साथ बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'जब जब अधर्म बढ़ेगा तब-तब मैं धर्म की रक्षा करूंगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vedaa Trailer: John Abraham Sharvari Abhishek Bannerjee and Tamannaah Bhatia Movie
वेदा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

आगे के दृश्य में शरवरी की एंट्री होती है। गांव की सीधी-सादी लड़की बनी शरवरी के तीखे तेवर के साथ एक्शन का धमाल दिखाती हैं। और जब मेजर अभिमन्यु से ट्रेनिंग मिलती है तो इरादे और मजबूत हो जाते हैं। यहां न्याय के लिए लड़ाई है, जातिगत भेदभाव के लिए लड़ाई है और साथ ही लैंगिक भेदभाव के खिलाफ भी। जॉन अब्राहम आखिर में कहते हैं, 'मैं तो बस सारिथी हूं, चक्रव्यूह तोड़ने वाली...'। उनका इशारा शरवरी की तरफ है।
Priyanka Chopra: 'शूटिंग, घर-परिवार, बेटी और फिर...', कुछ ऐसा है प्रियंका चोपड़ा का इन दिनों रुटीन

विज्ञापन
Vedaa Trailer: John Abraham Sharvari Abhishek Bannerjee and Tamannaah Bhatia Movie
वेदा - फोटो : इंस्टाग्राम

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही इस फिल्म की राह आसान नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से यह टकराएगी। इनमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' और एक्शन थ्रिलर पैन इंडिया फिल्म 'डबल इस्मार्ट' हैं। संजय दत्त भी  'डबल इस्मार्ट' फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि, फिलहाल 'वेदा' के ट्रेलर ने तो माहौल बना दिया है। देखना होगा फिल्म क्या कमाल करती है।
Olympics 2024: हिंदी फिल्मों से भी ओलंपिक का रहा है गहरा कनेक्शन, इन फिल्मों में दिखी झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed