Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Veteran actress Vyjayanthimala is celebrating her 91 birthday know about her film career life and achievement
{"_id":"66b9cc4b1434d8f73d04b553","slug":"veteran-actress-vyjayanthimala-is-celebrating-her-91-birthday-know-about-her-film-career-life-and-achievement-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vyjayanthimala: 91 की हुईं हिंदी सिनेमा की 'चंद्रमुखी', 90 की उम्र में भरतनाट्यम किया तो दंग रह गए थे लोग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vyjayanthimala: 91 की हुईं हिंदी सिनेमा की 'चंद्रमुखी', 90 की उम्र में भरतनाट्यम किया तो दंग रह गए थे लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:31 AM IST
सार
13 अगस्त, 1933 को एक तमिल परिवार में जन्मीं वैजयंती माला ने मात्र 16 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखकर अपने करियर का श्रीगणेश कर दिया था। आज वैजयंतीमाला 91 साल की हो गई हैं। उनकी पहचान एक शानदार अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर के तौर पर हैं। वैजयंती के चाहने वालों को उनके दोनों ही अंदाज खूब पसंद आते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वैजयंती माला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
13 अगस्त, 1933 को एक तमिल परिवार में जन्मीं वैजयंती माला ने मात्र 16 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखकर अपने करियर का श्रीगणेश कर दिया था। आज वैजयंती माला 91 साल की हो गई हैं। उनकी पहचान एक शानदार अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर के तौर पर हैं। वैजयंती के चाहने वालों को उनके दोनों ही अंदाज खूब पसंद आते हैं।
वैजयंती माला के लिए सिनेमा का माहौल कोई नया नहीं था, क्योंकि उनकी मां वसुंधरा देवी खुद भी एक अभिनेत्री थीं, जो 1940 के दशक में तमिल सिनेमा का जाना-माना नाम थीं। वैजयंती ने तमिल फिल्मों से करियर शुरू करने के बाद 'बहार' फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपने सफर का आगाज किया था। यह फिल्म 1951 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्हें लड़की, नागिन, संगम, सितारा, जश्न, ताज, अंजान और पहली झलक समेत कई फिल्मों में काम किया।
वैजयंती माला भले ही 100 साल की उम्र की ओर बढ़ रही हैं, लेकिन वो अभी भी अपने नृत्य से लोगों का दिल जीतने का दम रखती हैं। इस साल की शुरूआत में उनकी भरतनाट्यम प्रस्तुति इस बात का प्रमाण है। दरअसल, वैजयंती माला ने राम मंदिर के 'रागसेवा' कार्यक्रम में भरतनाट्यम करके दर्शकों को चौंका दिया था। इसी साल उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। वो पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। मालूम हो कि उन्होंने साल साल की उम्र में 1940 में वैटिकन सिटी में भी प्रस्तुति दी थी।
साल 1955 में आई 'देवदास' फिल्म में चंद्रमुखी का रोल करने के बाद वैजयंती माला ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। यह फिल्म उनके लिए बेहद खास रही, क्योंकि इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया था।
फिल्म 'फूलों की सेज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vyjayanthimala_fan_01
वैजयंती माला की प्रमुख फिल्मों में गंगा जमुना, संगम, मधुमति, नई दिल्ली, लीडर, नया दौर, जेवल थीफ, देवदास, आम्रपाली, साधना, छोटी सी मुलाकात, सूरज, नागिन, नजराना, आशा, फूलों की सेज, पैगाम, संघर्ष, सितारों के आगे, साथी, दुनिया, इशारा, दो दिलों की दास्तान शामिल हैं। वैजयंती ने बंगाली फिल्म हते बाजारे में अभिनय करने के साथ-साथ एक गाना भी गाया था। साल 1968 में चमनलाल बाली से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।