सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। फिलहाल वे लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कुली' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता के पास टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयन' भी है। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत पहले ही खत्म कर चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए दी थी। वहीं, अब प्रशंसकों को बेसब्री से फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है। हालांकि, अब फिल्म से जुड़ी नई जानकरी सामने आई है।
Vettaiyan: इस दिन 'वेट्टैयन' की रिलीज डेट से उठेगा पर्दा? निर्माताओं ने रजनीकांत की फिल्म पर दिया मजेदार अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयन' पर प्रशंसक काफी दिनों से अपडेट मांग रहे हैं और अब आखिरकार फिल्म के निर्माता प्रशंसकों को तोहफा देने वाले हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी फैंस के साथ साझा करने का एलान कर दिया है। निर्माताओं ने आज रविवार, 18 अगस्त को दिलचस्प पोस्ट साझा किया और सोमवार को बड़ा खुलासा करने का एलान किया।
पोस्ट में निर्माताओं ने बताया है कि कल यानी 19 अगस्त, 2024 की सुबह 10 बजे फिल्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, अब इसके बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एलान फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर हो सकता है। निर्माता कल 'वेट्टैयन' की रिलीज डेट का खुलासा कर सकते हैं। यह पहले से ही पता है कि फिल्म इस साल अक्तूबर में रिलीज होने वाली है। हालांकि, तय तारीख का खुलासा होना बाकि है।
इससे पहले रजनीकांत ने अपने आध्यात्मिक दौरे के दौरान फिल्म की रिलीज डेट के बारे में संकेत दिया था। उन्होंने एक योगी से बात करते हुए बताया था कि फिल्म दशहरा की छुट्टियों के दौरान 10 अक्तूबर को रिलीज होगी। हालांकि, इस पर अब आधिकारिक तौर पर मुहर लगनी बाकी है। यदि फिल्म 10 अक्तूबर को रिलीज होगी तो यह सूर्या की 'कंगुवा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।
#Vettaiyan 🎯 🦅 🕶️
— Lyca Productions (@LycaProductions) August 18, 2024
Tomorrow 10 AM 🕙#வேட்டையன் 🕶️ pic.twitter.com/kopEJrmY76
'वेट्टैयन' का निर्देशन 'जय भीम' फेम फिल्म निर्माता टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जो रजनीकांत के साथ उनका पहला सहयोग है। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। वेट्टैयन कई दिग्गज सितारों से सजी फिल्म होगी, जिसमें विभिन्न उद्योगों के कलाकार शामिल होंगे। रजनीकांत और राणा दग्गुबाती के अलावा, 'वेट्टैयन' में अभिनेता अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य शामिल हैं।