सब्सक्राइब करें

Harleen Sethi Vicky Kaushal: विक्की कौशल की एक्स कहे जाने पर हरलीन सेठी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- अब जहाज....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 23 Jul 2024 11:34 AM IST
सार

इन दिनों हरलीन सेठी अपनी वेब सीरीज 'बैड कॉप' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'बैड कॉप' एक क्राइम थ्रिलर टेलीविजन सीरीज है, जो रेंसिल डिसिल्वा और रेहान खान द्वारा लिखित और आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है। इसमें अनुराग कश्यप, गुलशन देवैया, हरलीन सेठी, सौरभ सचदेवा, अनुपम के सिन्हा, सुभम शर्मा, शत्रुघ्न कुमार ने अभिनय निभाया है। इस सीरीज के अलावा हरलीन अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरलीन ने काफी समय तक बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल को डेट किया था। हाल ही में हरलीन ने विक्की कौशल की पूर्व गर्लफ्रेंड कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Vicky Kaushal ex girlfriend Harleen Sethi reacts to being labeled as his ex as per report
हरलीन सेठी-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@itsharleensethi,vickykaushal09

Trending Videos
Vicky Kaushal ex girlfriend Harleen Sethi reacts to being labeled as his ex as per report
हरलीन सेठी-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@itsharleensethi,vickykaushal09
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काफी समय पहले हरलीन और विक्की कौशल एक-दूजे को डेट करते थे और फिर 2019 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में अब हरलीन ने अपने और विक्की के रिलेशनशिप को लेकर सफाई दी है। एक इंटरव्यू के दौरान हरलीन ने विक्की की पूर्व प्रेमिका कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वह खुद को इससे जोड़ना पसंद नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal ex girlfriend Harleen Sethi reacts to being labeled as his ex as per report
हरलीन सेठी-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@itsharleensethi,vickykaushal09
दरअसल, जब एक इंटरव्यू के दौरान हरलीन सेठी से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी लोगों के बीच पहचान पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि उन्हें विक्की कौशल की पूर्व प्रेमिका के रूप में लोग ज्यादा पहचान पाते हैं। इस पर हरलीन ने जवाब देते हुए कहा, ''मेरे इंस्टाग्राम बायो में दो शब्द हैं, 'आई एम'...आगे कुछ नहीं है। मुझे सामान्य तौर पर किसी भी चीज से अपनी पहचान बनाने में समस्या होती है।'' आगे हरलीन ने कहा कि ''वह खुद को अभिनेत्री भी नहीं कहेंगी, क्योंकि उन्हें जीवन में अनेक भूमिकाएं निभानी हैं।''
Vicky Kaushal ex girlfriend Harleen Sethi reacts to being labeled as his ex as per report
हरलीन सेठी-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@itsharleensethi,vickykaushal09
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरलीन सेठी से जब विक्की कौशल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''"मुझे लगता है कि आप जीवन में अपने सभी अनुभवों का ही रूप हैं। इसलिए आपके जीवन में आने वाले हर व्यक्ति और हर चीज के लिए हमेशा आभारी होना बहुत जरूरी है, जिसने आपको काफी कुछ सिखाया और साथ ही सबक भी दिया।" हरलीन ने आगे कहा ''अतीत की बात को पकड़कर रखने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि अब जहाज रवाना हो चुका है।"
 
विज्ञापन
Vicky Kaushal ex girlfriend Harleen Sethi reacts to being labeled as his ex as per report
हरलीन सेठी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsharleensethi
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरलीन सेठी ने 2019 की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद विक्की कौशल से ब्रेकअप कर लिया था। काम की बात करें तो हरलीन हाल ही में 'बैड कॉप' वेब सीरीज में नजर आई थीँ। इससे पहले हरलीन 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' और 'कोहरा' जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed