फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Films on Historcial characters: बीते पांच वर्षों में आईं वो फिल्में, जो ऐतिहासिक किरदारों पर थीं आधारित

Mon, 19 Aug 2024 04:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 19 Aug 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal starrer Chhava RRR Tanaji  Manikarnika are Indian Films based on Historcial characters
ऐतिहासिक किरदारों पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे देश का इतिहास अपने आप में काफी समृद्ध है। हमारे इतिहास में एक से बढ़कर एक सूरमा हुए हैं, जिनकी कहानियां हमें रोमांचित करती हैं। इन ऐतिहासिक किरदारों की कहानियों को हम किताबों में पढ़ते रहे हैं या बुजुर्गों से सुनते रहे हैं। हालांकि, इन ऐतिहासिक किरदारों पर काफी फिल्में भी बनी हैं। आज इस कड़ी में हम बात करेंगे हाल के पांच वर्षों में बनी उन फिल्मों के बारे में, जो ऐतिहासिक किरदारों पर आधारित थीं।

Vicky Kaushal starrer Chhava RRR Tanaji  Manikarnika are Indian Films based on Historcial characters
छावा पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

'छावा'
इस कड़ी में ताजा फिल्म है विक्की कौशल की 'छावा'। आज, इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल, छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के किरदार में नजर आने वाले हैं। आज, जारी हुए टीजर में वो हजारों सैनकों से अकेले लड़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतरेकर ने किया है। 

Vicky Kaushal starrer Chhava RRR Tanaji  Manikarnika are Indian Films based on Historcial characters
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम @rrrmovie

'आरआरआर'
साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को मशहूर भारतीय निर्देशक एसएस राजामौली ने निर्देशित किया है। फिल्म भारत के दो ऐतिहासिक किरदारों के ऊपर एक काल्पनिक कहानी है। ब्रिटिश राज के दौरान सबसे पहले स्वतंत्रता का बिगुल फूंकने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में शामिलअल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। फिल्म में निर्देशक ने इनके मिलन से जोड़कर एक काल्पनिक कहानी गढ़ी, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म में देवरा अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। 
Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' ने वीकेंड में कमाए 283 करोड़, शुक्रवार से लगातार हर दिन बढ़ी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal starrer Chhava RRR Tanaji  Manikarnika are Indian Films based on Historcial characters
'ताना जी: द अनसंग वॉरियर' - फोटो : इंस्टाग्राम @tanhajifilm

'ताना जी:  द अनसंग वॉरियर'
साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऐतिहासिक किरदार ताना जी मालुसरे की कहानी दिखाई गई है। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में कोंधना जिले को फिर से हासिल करने के लिए ताना जी द्वारा किए गए कोशिशों को दर्शाया गया है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था। इस फिल्म को अभिनय, संगीत, निर्देशन के लिए काफी तारीफें मिली थीं। 
Alia Bhatt Leather Bags: लेदर के सामानों के चलते कई बार ट्रोल हुईं हैं आलिया भट्ट, पसंद हैं महंगे बैग

विज्ञापन
Vicky Kaushal starrer Chhava RRR Tanaji  Manikarnika are Indian Films based on Historcial characters
'मणिकर्णिका: झांसी की रानी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'मणिकर्णिका: झांसी की रानी'
अभिनेत्री कंगना रनौत के निर्देंशन में बनी ये फिल्म भी एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी वी, विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। फिल्म का निर्माण कंगना और जी स्टूडियोज द्वारा किया गया है। ये फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला केंद्रित फिल्मों में से एक है।
रिलीज के पांच दिनों के भीतर ही स्त्री 2 की डबल सेंचुरी, 300 करोड़ से चंद कदम दूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed