फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidaamuyarchi: अजित की 'विदामुयार्ची' की रिलीज की तारीख का हुआ खुलासा! अर्जुन सरजा ने साझा किया फिल्म अपडेट

Mon, 16 Sep 2024 08:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 16 Sep 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Vidaamuyarchi to release in december 2024 Arjun Sarja shares update on ajith kumar film climax and teaser
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। निर्माता पहले ही फिल्म से अभिनेता का पहला पोस्टर जारी कर चुके हैं, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था। इसके बाद फिल्म से कई सितारों का पोस्टर जारी किया गया। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर जानकारी सामने आई थी। दर्शकों को फिल्म की रिलीज डेट के एलान का भी इंतजार है। ऐसा लगता है कि आखिरकार प्रशंसकों का यह इंतजार खत्म हो गया है।

Vidaamuyarchi to release in december 2024 Arjun Sarja shares update on ajith kumar film climax and teaser
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions

दरअसल, फिल्म की रिलीज को लेकर अटकलें थीं, लेकिन इसे अगले साल के लिए स्थगित किया जा सकता है। पहले से खबरें कि यह फिल्म इस साल रिलीज होगी, लेकिन निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई थी। फिर खबरें आईं कि अजित की यह फिल्म अगले साल पोंगल पर रिलीज हो सकती है। यह बताया गया कि 2024 में रिलीज होने वाली कई फिल्मों के कारण लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्म की रिलीज को 2025 तक के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा हो चुका है।

Vidaamuyarchi to release in december 2024 Arjun Sarja shares update on ajith kumar film climax and teaser
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions

अब फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन सरजा ने हाल ही में पुष्टि की है कि विदामुयार्ची 2024 में सिनेमाघरों में आएगी, जैसा कि पहले योजना बनाई गई थी। अभिनेता अर्जुन सरजा 'विदामुयार्ची' में मुख्य प्रतिपक्षी के रूप में दिखाई देंगे। हाल ही में दुबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए अभिनेता ने अजित कुमार अभिनीत फिल्म के बारे में खुलकर बात की और एक बेहद रोमांचक अपडेट दिया। अर्जुन सरजा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में मगिज थिरूमेनी निर्देशित फिल्म के क्लाइमैक्स फाइट सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की है। अभिनेता ने आगे कहा कि विदामुयार्ची दो से तीन महीने में रिलीज होगी, इसके दिसंबर 2024 में रिलीज होने की ज्यादातर उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidaamuyarchi to release in december 2024 Arjun Sarja shares update on ajith kumar film climax and teaser
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

यह नई जानकारी अजीत कुमार के प्रशंसकों और तमिल सिनेमा दर्शकों दोनों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में सामने आई है, जो एक्शन थ्रिलर फिल्म की रिलीज में देरी की खबर से निराश थे। वहीं, बहुप्रतीक्षित विदामुयार्ची का टीजर कुछ ही दिनों में अपनी आधिकारिक रिलीज के लिए तैयार है। निर्माता आगामी टीजर के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा करेंगे। जल्द ही इस पर आधिकारिक पुष्टि होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Vidaamuyarchi to release in december 2024 Arjun Sarja shares update on ajith kumar film climax and teaser
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions

'विदामुयार्ची' को फिल्म निर्माता मगिज थिरुमेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अजित और मगिज थिरूमेनी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए गाने और मूल संगीत तैयार किया है। नीरव शाह फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। अजित कुमार 'अर्जुन' की भूमिका निभा रहे हैं और तृषा उनकी पत्नी 'पल्लवी' की भूमिका में हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, लाइका प्रोडक्शंस फिल्म को अक्तूबर 2024 में आयुध पूजा या दीपावली के अवसर पर फिल्म को रिलीज करने के लिए उत्सुक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed