{"_id":"66e8307d55a3fd27100209bf","slug":"kartik-aaryan-upcoming-movies-bhool-bhulaiyaa-3-captain-india-aashiqui-3-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: कार्तिक की आगामी फिल्मों में दिखेगा हॉरर-कॉमेडी का भरपूर डोज, दीवाली पर रिलीज होगी भूल भुलैया 3","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kartik Aaryan: कार्तिक की आगामी फिल्मों में दिखेगा हॉरर-कॉमेडी का भरपूर डोज, दीवाली पर रिलीज होगी भूल भुलैया 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:52 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन प्रशंसकों के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड निर्माता-निर्देशकों के भी पसंदीदा अभिनेता बन चुके हैं, तभी तो वह बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आ रहे हैं। कार्तिक की हर एक फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं कार्तिक किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बहरहाल, इन दिनों कार्तिक अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लगाता सिर्खियों में बने हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कार्तिक आर्यन प्रशंसकों के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड निर्माता-निर्देशकों के भी पसंदीदा अभिनेता बन चुके हैं, तभी तो वह बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आ रहे हैं। कार्तिक की हर एक फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं कार्तिक किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बहरहाल, इन दिनों कार्तिक अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लगाता सिर्खियों में बने हुए हैं।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 के प्रमोशन में जुट गए हैं। कार्तिक की यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन नजर आएंगी। विद्या बालन एक बार फिर से फिल्म में मंजूलिका के किरदार से वापसी करेंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में विद्या और माधुरी के अलावा तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिलेगी। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 'भूल भुलैया 3' के बाद अनुराग बसु की अगली फिल्म के लिए एक बार फिर साथ में कार्तिक-तृप्ति साथ काम करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग बसु की आने वाली फिल्म एक महाकाव्य संगीतमय प्रेम कहानी होगी। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म में कार्तिक एक प्रेमी लड़के की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैप्टेन इंडिया नाम की एक फिल्म में भी कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में कार्तिक एक अलग किरदार में नजर आएंगे। उनका लुक एक कैप्टन जैसा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।