फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की फिल्म 'तिरंगा' का निर्देशन करेंगे संजय पूरन सिंह चौहान! इस दिन शुरू होगी शूटिंग

Mon, 16 Sep 2024 06:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 16 Sep 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar film Tirangaa will be directed by Sanjay Puran Singh Chauhan shooting to start in december 2024
अक्षय कुमार-संजय पूरन सिंह चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar, @ sanjaypuransinghchauhan

निर्माता नरेंद्र हीरावत ने अगस्त में पुष्टि की थी कि वह अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका में लेकर एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसका शीर्षक 'तिरंगा' होगा। हालांकि, उन्होंने इस अफवाह को खारिज कर दिया था कि उनकी फिल्म 'तिरंगा' 1993 में इसी नाम की फिल्म की रीमेक है। 'तिरंगा' पर अब नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि फिल्म को निर्देशित करने के लिए एक निर्देशक मिल गया है।

akshay kumar film Tirangaa will be directed by Sanjay Puran Singh Chauhan shooting to start in december 2024
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की 'तिरंगा' को संजय पूरन सिंह चौहान निर्देशित करेंगे, जिन्होंने 'लाहौर' और '72 हूरें' का निर्देशन किया था। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग को लेकर भी दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अक्षय कुमार के साथ-साथ 'तिरंगा' के निर्माताओं को लगा कि संजय पूरन सिंह चौहान फिल्म का निर्देशन करने के लिए उपयुक्त होंगे।

akshay kumar film Tirangaa will be directed by Sanjay Puran Singh Chauhan shooting to start in december 2024
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

दावा किया गया है कि फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, सुभाष काले और नरेंद्र हीरावत ने अक्षय कुमार के साथ मिलकर यह फैसला लिया कि संजय पूरन सिंह चौहान इस तरह की फिल्म को संभाल और इसे आवश्यक तरीके से निर्देशक कर सकते हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि फिल्म के दिसंबर 2024 तक फ्लोर पर आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar film Tirangaa will be directed by Sanjay Puran Singh Chauhan shooting to start in december 2024
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

संजय की फिल्में 'लाहौर' और '72 हुरें' ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। फिल्म निर्माता ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 के लिए लेखकों में से एक के रूप में भी काम किया है। इससे पहले निर्माता नरेंद्र हीरावत ने अक्षय की फिल्म के 1993 की फिल्म तिरंगा की रीमेक होने की अटकलों को खारिज कर दिया था। निर्माता ने कहा था कि यह पूरी तरह से नई और मूल स्क्रिप्ट है। इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।'

विज्ञापन
akshay kumar film Tirangaa will be directed by Sanjay Puran Singh Chauhan shooting to start in december 2024
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

वहीं अक्षय कुमार की फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेता की इस साल तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। 'बड़े मिया छोटे मियां' अक्षय की 2024 की पहली बड़ी रिलीज थी। इसके बाद राधिका मदान के साथ उनकी फिल्म 'सरफिरा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पिछले महीने अक्षय की फिल्म 'खेल खेल में' सिल्वर स्क्रीन पर आई थी। उन्होंने 'स्त्री 2' में भी एक विशेष भूमिका निभाई थी। वहीं, अब वे 'हाउसफुल 5', 'हेरा फेरी 3' और 'भूत बंगला' में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed