गायिका ध्वनि भानुशाली गायिकी में जलवा बिखरेने के बाद अब अभिनय में अपना हुनर दिखाने वाली हैं। वह अपनी फिल्म 'कहां शुरू कहां खत्म' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च में फिल्म की पूरी टीम का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान ध्वनी के साथ आसिम गुलाटी, लेखक लक्ष्मण उतरेकर, निर्देशक सौरभ दासगुप्ता आदि अन्य कलाकार भी नजर आए। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
Kahan Shuru Kahan Khatam: 'कहां शुरू कहां खत्म' का हुआ म्यूजिक लॉन्च, ध्वनि भानुशाली की है डेब्यू फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान ध्वनि भानुशाली और वरुण ने फिल्म का एक रोमांटिक गीत भी गुनगुनाया। इस दौरान दोनों ने 'सेहरा' गाने से मंच पर समां बांध दिया। दोनों को गाते देख आसिम गुलाटी भी दोनों का साथ देने मंच पर आ गए। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी गाने पर झूमते नजर आए।
फिल्म के एक और गाने 'इश्क दे शॉट' के दौरान अक्षय और आईपी ने भी फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पहले वो एक गाना करने वाले थे, फिर इन्होंने फिल्म में तीन गाने कर दिए। इस दौरान दोनों ने फिल्म का गाना इश्क दे शॉट को गुनगुनाया भी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के निर्माता और निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म के लिए काम कर काफी मजा आया।
Sohum Shah: तीनों खान स्टार्स को अपना गुरू मानते हैं सोहम शाह, कहा- 'मैं शाहरुख खान को देखकर इंडस्ट्री में आया हूं'
इस दौरान ध्वनि से पूछा गया कि म्यूजिक वीडियो की तुलना में फिल्म उनके लिए कितना अलग अनुभव रहा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बेहद अलग अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि म्यूजिक वीडियो में अभिनय और फिल्म में अभिनय करने में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने काफी चीजें सीखी हैं।
Devara: 'देवरा' का नया ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में निर्माता! अलग अंदाज में दिखेगा जूनियर एनटीआर का किरदार?
फिल्म के लेखक लक्ष्मण उतरेकर से सवाल किया गया कि क्या फिल्म का शीर्षक पहले फाइनल किया गया था और उसके बाद लता मंगेशकर के गाए गाने को शामिल किया गया था? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म का शीर्षक तय करने के बाद ही निर्णय लिया गया था कि इसमें ये गाना भी शामिल किया जाएगा। एक और सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक प्यारा संदेश भी दिया गया है।
दीपिका पादुकोण के बाद इन अभिनेत्रियों के घर गूंजेगी किलकारी