फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidaamuyarchi: 'विदामुयार्ची' से रेजिना कैसेंड्रा का पहला लुक जारी, अजित-तृषा की फिल्म में निभाएंगी यह किरदार!

Mon, 12 Aug 2024 12:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 12 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vidaamuyarchi update Regina Cassandra first look out from ajith kumar trisha film makers reveals her role
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। निर्माता पहले ही फिल्म से अभिनेता का पहला पोस्टर जारी कर चुके हैं, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेता अर्जुन सरजा और तृषा के किरदार की झलक पेश की थी। वहीं, अब निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म से एक और कलाकार का पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर है अभिनेत्री रेजिना कैसंड्रा का, जिसमें उनके किरदार की झलक दिखाई गई है।


 

Vidaamuyarchi update Regina Cassandra first look out from ajith kumar trisha film makers reveals her role
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions

अभिनेत्री रेजिना कैसंड्रा साउथ सुपरस्टार अजित की फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं आज निर्माताओं ने अभिनेत्री का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसके बाद से प्रशंसक भी खुश हैं। हाल ही में, विदामुयार्ची के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से रेजिना कैसंड्रा का पहला पोस्टर साझा किया। अभिनेत्री एक खास अंदाज में दिख रही हैं, जिसमें वे एक क्रॉप्ड शर्ट, बैगी डेनिम ट्राउजर, ब्लैक जैकेट और बीन कैप पहने हुए नजर आईं। पोस्टर में वे सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं अजित कुमार और तृषा की झलक भी बैकग्राउंड में दिखाई दे रही है और उनके चेहरे पर गंभीर भाव है।

Vidaamuyarchi update Regina Cassandra first look out from ajith kumar trisha film makers reveals her role
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'विदामुयार्ची से अभिनेत्री रेजिना कैसंड्रा का लुक पेश किया जा रहा है। बहादुरी की कोई सीमा नहीं होती।' इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोडक्शन बैनर के एक्स अकाउंट पोस्ट को डांसिंग इमोजी के साथ फिर से साझा किया। हालांकि, बहुप्रतीक्षित फिल्म में रेजिना कैसंड्रा के किरदार के बारे में अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidaamuyarchi update Regina Cassandra first look out from ajith kumar trisha film makers reveals her role
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions

रिपोर्ट्स के अनुसार 'विदामुयार्ची' 1997 में रिलीज हुई अमेरिकी फिल्म ब्रेकडाउन पर आधारित है। हाल ही में प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बताया था कि मैगिज थिरुमेनी निर्देशित इस फिल्म के आधिकारिक पोस्टर में कर्ट रसेल अभिनीत फिल्म 'ब्रेकडाउन' से काफी समानताएं हैं, जिसमें जेफ टेलर की कहानी बताई गई है, जो अपनी लापता पत्नी एमी टेलर की तलाश में था। हालांकि, अभी तक निर्माताओं ने फिल्म की कहानी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

 

विज्ञापन
Vidaamuyarchi update Regina Cassandra first look out from ajith kumar trisha film makers reveals her role
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

'विदामुयार्ची' को फिल्म निर्माता मगिज थिरुमेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अजित और मगिज थिरुमेनी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए गाने और मूल संगीत तैयार किया है। नीरव शाह फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। अजित कुमार 'अर्जुन' की भूमिका निभा रहे हैं और तृषा उनकी पत्नी 'पल्लवी' की भूमिका में हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, लाइका प्रोडक्शंस फिल्म को अक्तूबर 2024 में आयुध पूजा या दीपावली के अवसर पर फिल्म को रिलीज करने के लिए उत्सुक है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed