फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kingdom: 'मद्रास कैफे' से लेकर 'विश्वरूपम' तक, इन फिल्मों को तमिल समूहों के विरोध का सामना करना पड़ा

Thu, 07 Aug 2025 06:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 07 Aug 2025 06:14 PM IST
सार

Controversy On Films: तमिल समूहों ने पहले भी कई फिल्मों और सीरीज का विरोध किया है। कई फिल्मों पर तो बैन लगा दिया गया।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Movie Kingdom Controversy Tamil Groups Questioned on These Indian Movies
साउथ और बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
31 जुलाई को साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'साम्राज्य' रिलीज हुई। इसके बाद से यह फिल्म विवादों में घिरी है। इल्जाम है कि इस फिल्म में तमिल पहचान को गलत तरीके से दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया। पहले भी तमिल समूह कई फिल्मों पर आपत्ति जता चुके हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
Vijay Deverakonda Movie Kingdom Controversy Tamil Groups Questioned on These Indian Movies
मद्रास कैफे - फोटो : सोशल मीडिया
मद्रास कैफे
तमिल समूहों, खासकर 'नाम तमिलर काची' ने बॉलीवुड फिल्म 'मद्रास कैफे' का तमिलनाडु में विरोध किया और इसकी रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उनकी चिंता थी कि इसमें लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) के सदस्यों को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में जॉन अब्राहम और नरगिस फाखरी अहम किरदार में थे।
Vijay Deverakonda Movie Kingdom Controversy Tamil Groups Questioned on These Indian Movies
द फैमिली मैन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
द फैमिली मैन सीजन 2
सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 2' को लेकर भी विवाद हुआ था। इसमें श्रीलंकाई तमिल विद्रोहियों को दिखाया गया था। इसी वजह से सीरीज पर असंवेदनशीलता के आरोप लगे और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की, कि सीरीज में तमिल ईलम आंदोलन और उसके प्रतिभागियों को नकारात्मक रूप से दिखाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Kingdom: 'साम्राज्य' पर विवाद के बीच सरकार ने उठाया बड़ा कदम, मद्रास हाई कोर्ट ने किया रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Movie Kingdom Controversy Tamil Groups Questioned on These Indian Movies
विश्वरूपम - फोटो : सोशल मीडिया
विश्वरूपम
कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कुछ मुस्लिम समूहों द्वारा विरोध का सामना करना पड़ा था। उनका इल्जाम था कि फिल्म में उनके समुदाय को गलत तरीके से पेश किया गया है। इस विरोध के कारण, फिल्म को तमिलनाडु में प्रतिबंधित कर दिया गया था और अन्य राज्यों में भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Movie Kingdom Controversy Tamil Groups Questioned on These Indian Movies
18.05.2009 - फोटो : सोशल मीडिया
18.05.2009
इसी तारीख को श्रीलंका का गृहयुद्ध खत्म हुआ था। '18.05.2009' नाम से साउथ में फिल्म बनाई गई। फिल्म में युद्ध के खत्म होने से जुड़ी घटनाओं और तमिलों की पीड़ा को दिखाया गया। इल्जाम था कि फिल्म में कई दृश्य गलत तरीके से दिखाए गए हैं। ऐसे में इसे सेंसरशिप संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। फिल्म से 'श्रीलंका', 'प्रभाकरण' और 'लिबरेशन टाइगर्स' जैसे शब्द हटाए गए। कुछ दृश्यों को कथित तौर पर काट दिया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed