फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thangalaan Trailer: विक्रम की 'थंगालान' का ट्रेलर रिलीज, परदे पर फिर दिखेगी कोलार गोल्ड फील्ड की कहानी

Wed, 10 Jul 2024 07:40 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 07:40 PM IST
सार

मशहूर अभिनेता विक्रम की आने वाली फिल्म 'थंगालान' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। चुनौतियों से भरे किरदारों को निभाने के लिए जाने जाने वाले विक्रम इस फिल्म में भी अपने प्रशंसकों के लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं। उनके प्रशंसकों को यह ट्रेलर खूब भा रहा है।
 
विज्ञापन
Vikram's new film Thangalaan trailer released story of Kolar Gold Field will be seen again on silver screen
फिल्म 'थंगालान' - फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official

फिल्म 'थंगालान' - फोटो : यूट्यूब

'थंगालान' के निर्माताओं ने आज अपने वादे के मुताबिक ट्रेलर को रिलीज किया। स्टूडियो ग्रीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा कि क्या सच है और क्या सही है, इसका रहस्य उजागर होने वाला है। बता दें कि 'थंगालान' कोलार गोल्ड फील्ड्स में घटित कुछ वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।

Vikram's new film Thangalaan trailer released story of Kolar Gold Field will be seen again on silver screen
फिल्म 'थंगालान' - फोटो : यूट्यूब

'थंगालान' का ट्रेलर काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे एक ब्रिटिश जनरल गांव वालों को बताता है कि उनके गांव में सोने के निशान हैं। गांववाले सोने की खोज में जुटते हैं तो पाते हैं कि कोई अलौकिक शक्ति उनके इस काम में टांग अड़ा रही है। विक्रम का किरदार यह जानने में कामयाब हो जाता है कि इसके पीछे कौन सी ताकत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram's new film Thangalaan trailer released story of Kolar Gold Field will be seen again on silver screen
फिल्म 'थंगालान' - फोटो : यूट्यूब

आरती का किरदार निभा रही मालविका मोहनन ग्रामीणों को सोना खोजने से रोकती हैं। वो ऐसा क्यों करती है, इस सवाल का जवाब तो फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा। कुल मिलाकर बात यही है कि 'थंगालान' की कहानी काफी अलग दिख रही है, जिसमें विक्रम की एक्टिंग जान फूंकती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Vikram's new film Thangalaan trailer released story of Kolar Gold Field will be seen again on silver screen
फिल्म 'थंगालान' - फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official

'थंगालान' के ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा। इसका निर्देशन पा रंजीत ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण स्टूडियो ग्रीन के बैनर तले के.ई. ज्ञानवेल राजा ने किया है। इसमें पार्वती थिरुवोथु, पासुपथी और डैनियल कैल्ट्रोगिन ने भी अभिनय किया है। फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार का संगीत सुनने को मिलेगा। 

Anant-Radhika Plans: शादी के बाद इस सेवाकार्य में अनंत की मदद करेंगी जीवनसंगिनी राधिका, ये है पूरी प्लानिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed