Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Virat Kohli and Anushka Sharma New Photos Goes Viral On social Media Amid Rumours Of Shifting In London
{"_id":"66a09e034986072c7d005145","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-new-photos-goes-viral-on-social-media-amid-rumours-of-shifting-in-london-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka-Virat: लंदन शिफ्ट होने की अफवाहों के बीच साथ में पोज देते दिखे विराट-अनुष्का, तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anushka-Virat: लंदन शिफ्ट होने की अफवाहों के बीच साथ में पोज देते दिखे विराट-अनुष्का, तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:54 AM IST
सार
विराट और अनुष्का इन दिनों लंदन में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में कपल की साथ में तस्वीरें सामन आई हैं। फैंस को दोनों की ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। अभिनेत्री इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। विराट और अनुष्का इन दिनों लंदन में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में कपल की साथ में तस्वीरें सामन आई हैं। फैंस को दोनों की ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन तस्वीरों में साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों साथ में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का बांहों में हाथ डाले हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस दौरान कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।
3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री फूलों की प्रिंट वाली कलरफुल ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, विराट कोहली हल्के नीले रंग की टी-शर्ट, बेज शॉर्ट्स और बेज एलए कैप के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की साथ में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
सोशल मीडिया पर फैंस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर दोनों को राजा और रानी बताया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए लिखा, 'अनुष्का पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'बेस्ट कपल।' इसके अलावा कई यूजर्स दोनों के लंदन शिफ्ट होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस को इस बात का संदेह है कि दोनों लंदन शिफ्ट होने वाले हैं। दोनों के वहां पर होने की वजह से फैंस को और ये लग रहा है कि अनुष्का और विराट अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय को लेकर लंदन चले जाएंगे। विराट ने 2023 में एक ब्रेक लिया और लंदन में अनुष्का के साथ समय बिताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।