सब्सक्राइब करें

Kannappa: 'कन्नप्पा' में होगा प्रभास के किरदार का खुलासा! फिल्म से जुड़ा बड़ा एलान करने को तैयार विष्णु मांचू

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 May 2024 10:02 AM IST
विज्ञापन
vishnu manchu film kannappa makers to make big announcement on 13 may will reveal prabhas akshay kumar role
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'कन्नप्पा' विष्णु मांचू की महत्वकांक्षी परियोजना है और फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से उन्होंने काफी पैसा खर्च किया है। फिल्म में कई दिग्गज सितारों की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। विष्णु मांचू तेजी से अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं। हाल ही में विष्णु ने पोस्ट साझा करते हुए यह घोषणा की थी की प्रभास सेट पर शामिल हो चुके हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Trending Videos
vishnu manchu film kannappa makers to make big announcement on 13 may will reveal prabhas akshay kumar role
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म से जुड़ी लगातार दिलचस्प जानकारियां देने के लिए निर्माता पोस्टर साझा कर रहे हैं। इससे इससे पहले विष्णु ने प्रभास के किरदार का एक पोस्टर भी साझा किया था और बताया था कि वे शूटिंग शुरू कर चुके हैं। वहीं, अब ऐसी खबरें हैं कि निर्माता जल्द ही फिल्म से जुड़ी एक और नई घोषणा कर सकते हैं। ताजा अपडेट यह है कि निर्माताओं ने कल सोमवार, 13 मई, 2024 को कुछ बड़ा खुलासा करने का फैसला किया है।
Mothers Day: मां का किरदार निभाकर 'अमर' हुईं ये अभिनेत्रियां, अभिनय में ऐसी उतरीं, देखकर आ जाए आंखों में आंसूं

विज्ञापन
विज्ञापन
vishnu manchu film kannappa makers to make big announcement on 13 may will reveal prabhas akshay kumar role
कन्नप्पा - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेजी से हो रही हैं। प्रभास कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग में शामिल हुए थे और ऐसे में अब खबरें हैं कि सोमवार को निर्माता फिल्म से प्रभास का पहला लुक जारी करेंगे। इसके साथ चर्चा यह भी है कि प्रभास के साथ अक्षय कुमार के किरदार का भी खुलासा हो सकता है। विष्णु ने प्रभास के पैरों को प्रदर्शित करने वाले एक प्री-लुक पोस्टर का अनावरण किया गया था। प्रभास के लुक की छोटी सी झलक दी गई, जिसमें उनके पैरों की झलक थी। हालांकि, प्रभास की भूमिका के बारे में जानकारी गुप्त रखी गई थी। अब लग रहा है कि 13 मई को निर्माता प्रभास का पहला लुक जारी करने के साथ उनकी भूमिका का भी खुलासा कर सकते हैं।
Heeramandi: शेखर सुमन ने 'तवायफों' और यौनकर्मियों के बीच का बताया अंतर, बोले- उनकी वजह से समाज बचा रहता है

vishnu manchu film kannappa makers to make big announcement on 13 may will reveal prabhas akshay kumar role
विष्णु मांचू-अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले विष्णु ने बताया था कि अक्षय ने शूटिंग पूरी कर ली है। साथ ही उन्होंने अक्षय के साथ फिल्म में काम करने का अनुभव भी साझा किया था और अक्षय के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं। वहीं प्रभास के किरदार को लेकर खबर है कि वे फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगे। प्रभास फिल्म में नंदी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पहले उनके भगवान शिव की भूमिका निभाने की चर्चा थी, लेकिन वे पहले से ही 'कल्कि 2898 एडी' में इस किरदार को निभा रहे हैं तो ऐसे में वे किसी भी तरह का दोहराव नहीं चाहते हैं।
Raid 2: सिंघम अगेन के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे अजय देवगन, रेड 2 की रिलीज डेट में किया बदलाव!

विज्ञापन
vishnu manchu film kannappa makers to make big announcement on 13 may will reveal prabhas akshay kumar role
कन्नप्पा-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं और अफवाह है कि अनुष्का पार्वती की भूमिका निभाएंगी। 'कन्नप्पा' में प्रभास, मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, कृति सेनन, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इस फिल्म का निर्माण 24 फ्रेम्स फैक्ट्री कर रही है। कृति को भी फिल्म में दमदार भूमिका मिली है।
Bhaiyya ji: 'भैया जी' के लिए इन कलाकारों से मनोज बाजपेयी ने ली थी प्रेरणा, खुद को मानते हैं 'देसी अभिनेता'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed