फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishwambhara Teaser: 'विश्वंभरा' का टीजर जारी, विजयदशमी पर बुरी ताकतों से लड़ते दिखे चिरंजीवी

Sat, 12 Oct 2024 11:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 12 Oct 2024 11:51 AM IST
विज्ञापन
Vishwambhara Teaser released on vijayadashami 2024 Chiranjeevi Trisha Krishnan Mallidi Vassishta Vassishta
विश्वंभरा - फोटो : एक्स: @UV_Creations
चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में निर्माताओं ने टीजर रिलीज करने का खुलासा किया था। आखिरकार अब इंतजार खत्म हो चुका है। निर्माताओं ने 'विश्वंभरा' का टीजर जारी कर दिया है, जो फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है। टीजर में चिरंजीवी के किरदार की दमदार झलक देखने को मिली है।

Vishwambhara Teaser released on vijayadashami 2024 Chiranjeevi Trisha Krishnan Mallidi Vassishta Vassishta
फिल्म 'विश्वंभरा' - फोटो : इंस्टाग्राम

टीजर की शुरुआत रहस्यमय परिदृश्य से होती है, जहां मछली के आकार के पक्षी आसमान में उड़ते हैं और गैंडे दहाड़ते हैं। मेगास्टार चिरंजीवी एक शानदार सुपरहीरो की तरह उड़ते हुए घोड़े पर सवार होकर प्रवेश करते हैं, ठीक उसी समय जब एक छोटी लड़की आसन्न युद्ध के बारे में पूछती है।

Vishwambhara Teaser released on vijayadashami 2024 Chiranjeevi Trisha Krishnan Mallidi Vassishta Vassishta
विश्वंभरा - फोटो : इंस्टाग्राम

टीजर में शानदार एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं, जिसमें चिरंजीवी अपने दुश्मनों पर गदा चलाते हुए दिखाई देते हैं, जिसके फ्रेम में भगवान हनुमान की मूर्ति है, जो दैवीय शक्ति का प्रतीक है। गदा और हनुमान की मूर्ति के साथ चिरंजीवी का दमदार एक्शन टीजर के अंत को और रोमांचक बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishwambhara Teaser released on vijayadashami 2024 Chiranjeevi Trisha Krishnan Mallidi Vassishta Vassishta
फिल्म 'विश्वंभरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @uvcreationsofficial

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विश्वंभरा' का निर्माण यूवी क्रिएशन्स द्वारा 250 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर किया जा रहा है। डायलॉग साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी का है। सिनेमैटोग्राफर छोटा के नायडू और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी का है।

विज्ञापन
Vishwambhara Teaser released on vijayadashami 2024 Chiranjeevi Trisha Krishnan Mallidi Vassishta Vassishta
विश्वंभरा - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री तृषा और चिरंजीवी 18 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म संक्रांति से पहले 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed